सीरियन राजधानी पर इस्रायल के लगातार दूसरे दिन हुए हमले

दमास्कस – इस्रायल के लड़ाकू विमानों ने लगातार दूसरे दिन सीरिया की राजधानी दमास्कस पर हवाई हमले किए। इस दौरान ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ का कमांडर मारा गया। साथ ही सीरिया में स्थित ईरान के अहम ठिकानों को इस्रायल द्वारा लक्ष्य किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस पर गुस्सा हुए ईरान ने इशारा दिया है कि, इस्रायल के हमलों को जोरदार प्रत्युत्तर दिया जाएगा।

शुक्रवार की सुबह को इस्रायल ने राजधानी दमास्कस के करीबी क्षेत्र पर जोरदार हमले किए। इस्रायल के इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम करने का दावा सीरियाई सेना ने किया। लेकिन, ब्रिटेन स्थित सीरियन मानव अधिकार संगठन और अंतरराष्ट्रीय माध्यमों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस हमले में ईरान के खुफिया अड्डे का भारी नुकसान हुआ है। इस्रायल की इस कार्रवाई में रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ के कमांडर मिलाद हैदरी के मारे जाने की बात ईरान ने मानी है। सीरिया में इस्रायल के हमले के बाद ईरान ने इतनी जल्द पहली बार बयान करने के मुद्दे पर इस्रायली समाचार चैनल ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

ईरान ने भी इस्रायल के इन हमलों पर यकीनन प्रत्युत्तर दिया जाएगा, ऐसा धमकाया है। साथ ही सार्वभौम सीरिया में इस्रायल की कार्रवाईयों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय मूक न रहे, ऐसा इशारा ईरान के विदेश मंत्रालय ने दिया। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने भी गुरुवार और शुक्रवार को लगातार दोनों दिन सीरिया में इस्रायल के हमलों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय नजरअंदाज कर रहा है, यह आरोप लगाया। लेकिन, ईरान इस्रायल के इन हमलों के खिलाफ जल्द ही पुख्ता भूमिका अपनाएगा, यह ऐलान कनानी ने किया।

पिछले कुछ दिनों से इस्रायल ने सीरिया में हमलों की तीव्रता बढ़ाई है। मार्च में इस्रायल ने सीरिया में छह हमले किए हैं। इनमें से तीन हमले राजधानी दमास्कस में किए गए हैं। इसके अलावा सीरिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दो बार लक्ष्य किया था। इन हमलों में ईरान और ईरान से जुडे आतंकवादी संगठनों के ठिकानों का नुकसान होने का दावा मानव अधिकार संगठन और अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्थाओं ने किया था। वहीं, सीरिया के गृहयुद्ध और भूकंप में सहायता के नाम पर हथियारों की तस्करी करने वाले ईरान के यात्रियों द्वारा विमान पर कार्रवाई करने की चेतावनी इस्रायल ने दी थी।

पिछले साल नफ्ताली बेनेट और येर लैपिड के कार्यकाल में इस्रायल द्वारा सीरिया में हमलों की संख्या कम थी। इस पर, इस्रायली एवं अरबी वृत्तसंस्थाएं ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। लेकिन, तीन महीने पहले इस्रायल की बागड़ोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने सीरिया स्थित ईरान के ठिकानों पर हमलों की तीव्रता बढ़ाई है, ऐसा दावा अरबी वृत्तसंस्था कर रही है। पिछले महीने इस्रायल के विमानों ने सीधे सीरिया-इराक की सीमा तक उड़ान भरकर हमले किए थे। पिछले कुछ हफ्तों में ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ के अधिकारियों को लक्ष्य किया जा रहा है। पिछले महीने दमास्कस के सड़कों पर हमलों में रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ के कर्नल दाऊद जाफरी मारे गए थे।

इसी बीच, पिछले तीन महीनों से इस्रायल में प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसका लाभ उठाकर ईरान इस्रायल छुपा हमला कर सकता है, ऐसी चेतावनी इस्रायली विश्लेषक दे रहे हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.