रशियन परमाणु अस्त्रों की बेलारूस में तैनाती के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ में घमासान

संयुक्त राष्ट्र संघ – यूक्रेन की सीमा से लगे बेलारूस में रशिया ने परमाणु अस्त्र तैनात करने की तैयारी की है। इसकी तीव्र गूंज संयुक्त राष्ट्र संघ में सुनाई दी। यूक्रेन और अमरीका ने इस पर गंभीर चिंता जताई। रशिया परमाणु विनाश का दबाव बनाकर यूक्रेन में हमारा प्रभाव खत्म करने की कोशिश कर रही है, ऐसा आरोप अमरीका ने लगाया है। चीन ने इस पर प्रत्यक्ष रूप से आलोचना नहीं की है, फिर भी परमाणु अप्रसार संधि के नियमों का सभी देश पालन करें, यह कहकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र संघ में बेलारूस के राजदूत ने दावा किया कि, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए परमाणु अस्त्रों की तैनाती बहुत जरुरी है। रशिया के राजदूत वैसिली नेबेन्ज़िया ने इसी बीच पूछा है कि, अमरीका द्वारा नाटो सदस्य देशों में तैनात परमाणु अस्त्रों का क्या? यह सवाल करके परमाणु अस्त्र अप्रसार संधि का उल्लंघन अमरीका ही कर रही है, यह आरोप लगाया है।

२५ मार्च को रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस में रशियन परमाणु अस्त्र तैनात करने का ऐलान किया था। इससे यूरोपिय देशों में सनसनी फैली। खास तौर पर यूक्रेन ने इस बात पर आग उगलना शुरू किया था। यूक्रेन के संयुक्त राष्ट्र संघ में नियुक्त राजदूत ने यह आरोप लगाया कि, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन चीन के राष्ट्राध्यक्ष को दी हुई जुबान से मुकर गए हैं। राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग के रशिया दौरे में जारी किए संयुक्त निवेदन में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने परमाणु अस्त्रधारी देश अन्य देशों में परमाणु अस्त्र तैनात न करें, ऐसा आवाहन किया था। लेकिन, सिर्फ चार ही दिनों में पुतिन ने बेलारूस में परमाणु अस्त्र तैनात करने का ऐलान किया, ऐसा आरोप यूक्रेन के राजदूत ने लगाया। रशिया के इस निर्णय पर चीन द्वारा नाराज़गी व्यक्त करने के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करके यूक्रेन के राजदूत ने इस पर संतोष व्यक्त किया है।

लेकिन, बेलारूस के संयुक्त राष्ट्र संघ में नियुक्त राजदूत वेलेंटाईन रेबाकोव ने मौजूदा स्थिति में हमारी सुरक्षा के नज़रिये से रशियन परमाणु अस्त्रों की तैनाती की जा रही है, यह कहकर इसका समर्थन किया। साथ ही नाटो के सदस्य देशों ने सैन्य गतिविधियां बढ़ाने के कारण ही यह स्थिति निर्माण हुई है, ऐसा आरोप रेबकोव ने लगाया। इसी बीच, रशिया के राजदूत वैसिली नेबेन्ज़िया ने बेलारूस में रशिया परमाणु अस्त्र नहीं बल्कि, ‘टैक्टिकल न्युक्लियर वेपन्स’ तैनात कर रही है, यह स्पष्ट किया। इसकी वजह से परमाणु अस्त्र अप्रसार संधि कानून का उल्लंघन न होने का दावा भी रशियन राजदूत ने किया। साथ ही अमरीका ने नाटो सदस्य देशों में परमाणु अस्त्र तैनात किए हैं, इस पर ध्यान आकर्षित करके अमरीका ही परमाणु अप्रसार संधि का उल्लंघन कररनेवाला देश है, यह आरोप राजदूत वैसिली नेबेन्ज़िया ने लगाया।

इस पर अमरीका के राजदूत रॉबर्ट वुड ने कड़ी आलोचना की। परमाणु अप्रसार संधि के मुद्दे पर चर्चा के दौरान अमरीका ने नाटो सदस्य देशों में अपने परमाणु अस्त्रों की तैनाती का मुद्दा पेश किया था। इस पर कई दशकों तक रशिया ने मौन बनाए रखा था। लेकिन, साल २०१४ में रशिया ने यूक्रेन पर हमला किया और बाद में रशिया इस मुद्दे पर बोलने लगा, ऐसा आरोप अमरिकी राजदूत ने लगाया। बेलारूस में अपने परमाणु अस्त्र तैनात करके रशिया परमाणु विनाश के संकेत दे रही है। इसके ज़रिये यूक्रेन युद्ध में रशिया अपनी हार को जीत में बदलने की कोशिश में है, यह आलोचना अमरीका के राजदूत रॉबर्ट वुड ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.