सिर पर आठ लाख रुपयों का इनाम घोषित हुए माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

रायपूर – मंगलवार के दिन सिर पर आठ लाख रुपयों का इनाम घोषित हुए कोसा मारकम नामक माओवादी ने छत्तीसगड़ में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। सुरक्षा बलों पर किए गए बड़े हमलों में मारकम का हाथ था। इसी बीच छत्तीसगड़ के बिजापुर में सुरक्षा बल और माओवादिंयों की हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है।

maoist-chattisgarh२२ वर्षिय कोसा मारकम वर्ष २०१४ में माओवादियों के बाल संगम गुट में शामिल हुआ था। इसके बाद उसे बस्तर स्थित माओवादी गुट में भेजा गया था। माओवादियों की मिलिट्री कंपनी में वह पांचवे स्तर का सक्रिय सदस्य था। वर्ष २०१८ में छत्तीसगड़ के नारायणपुर में माओवादीयों और सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में चार पुलिस कर्मी मारे गए थे। वहीं, बीते चार वर्षों में छत्तीसगड़ के कांकेर में माओवादियों ने ‘बीएसएफ’ के सैनिकों पर हमले भी किए थे। इस दौरान चार सैनिक शहीद हुए थे। इन दोनों हमलों में मारकम का हाथ था। इसके बाद सुरक्षा बल ने उसके सिर पर आठ लाख रुपयों का इनाम घोषित किया था।

मारकम छत्तीगड़ में अपने परिवार जनों से मिलने के लिए घर पहुँचा था। इस दौरान उसे ‘लोन वरतु’ उपक्रम की जानकारी प्राप्त हुई। जून महीने में सुरक्षा बल ने छत्तीसगड़ के दांतेवाड़ा में ‘लोन वरतु’ यानी ‘गांव/घर’ की ओर लौटें, नाम से उपक्रम शुरू किया। इस उपक्रम के तहत आत्मसमर्पण करनेवाले माओवादियों को मुख्य प्रवाह में शामिल किया जा रहा है। अब तक १०९ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मारकम माओवादी विचारधारा से दूर जा रहा था। इसी कारण उसने आत्मसमर्पण करने का निर्णय किया। इसके अनुसार मंगलवार के दिन उसने दांतेवाड़ा के पुलिस अधिक्षक अभिषेक पल्लव के सामने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही मारकम को दस हज़ार रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की और पुनर्वसन की सुविधा उपलब्ध कराई।

मारकम से जाँच-पडताल करने पर छत्तीसगड़ पुलिस को काफ़ी अहम जानकारी प्राप्त हुई है। इस जानकारी की बुनियाद पर पुलिस ने कार्रवाई की। लेकिन, घने जंगल की स्थिति का लाभ उठाकर माओवादी वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन, सुरक्षा बल ने शुरू की हुई मुहिम के दौरान ‘आयईडी’ विस्फोटक, डिटोनेटर्स, वॉकिटॉकी सेट समेत अन्य हथियार बरामद किए।

इसी बीच छत्तीसगड़ के बिजापुर में सुरक्षा बल ने मंगलवार के दिन माओवादियों के विरोध में ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। बीते दो दिनों से सुरक्षा बल ने बिजापुर में माओवादियों के खिलाफ़ जारी मुहिम तीव्र की है और इस दौरन चार माओवादियों को मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.