लोकसभा चुनाव २०१९ के नतीजे घोषित – भाजप एवं मित्रपक्षों की बडी जीत

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने मित्रपक्षों के साथ बडी जीत प्राप्त की है| भाजपा गठबंधन में इस चुनाव में ३४८ जगहों पर जीत हासिल की है| इसमें कुल ३०३ सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ने जीत प्राप्त की है| इस चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी दुसरे क्रमांक का दल रहा है और इस पार्टी के ५१ प्रत्याशी संसद पहुंचे है| साथ ही कॉंग्रेस गंठबंधन ने इस चुनाव में ९१ सीटें जीती है| अपनी सरकार को दुबारा चुनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है|

सात स्तरों पर हुए लोकसभा के इस चुनाव में लगभग ६७.११ प्रतिशत वोटिंग हुई थी| यह अबतक हुए लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटिंग साबित हुई| मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा रखकर भाजपा और मित्रपक्षों के लिए वोटिंग की है| भाजपा ने ३०३ से अधिक जगहों पर जीत हासिल की है, यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी| भाजपा और मित्रपक्षों ने लगातार इस चुनाव में प्राप्त की हुई जीत के साथ ही काफी वर्षों के बाद देश में लगातार दुसरी बार पूरे बहुमतवाली सरकार सत्ता बना रही है| देश के सियासी इतिहास में यह एक प्रमुख घटना होने का विश्‍वास विशेषज्ञ व्यक्त कर रहे है|

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सबसे अधिक ६० जगहों पर जीत प्राप्त की है और यह इस चुनावी नतीजों में अहम घटना है| साथ ही बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक इन बडे राज्यों में भी भाजपा ने अपने मित्रपक्षों के सहयोग से अच्छी सफलता प्राप्त की है| महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने ४८ से ४१ जगहों पर जीत प्राप्त की है|

ईशान्य के राज्यों में भी भाजपा ने बडी सफलता प्राप्त की है| वही, पश्‍चिम बंगाल में भाजपा ने पहली बार १९ जगहों पर जीत प्राप्त करके राजनयिक विशेषज्ञों को चौकाया है| ओडिशा में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा| तामिलनाडू, केरळ और पंजाब इन राज्य को छोडकर देश के अन्य राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन करके ३०० से अधिक जगहों पर जीत हासिल की है| इसके साथ ही नरेंद्र मोदी दुबारा भारत के प्रधानमंत्री होंगे, यह स्पष्ट हुआ और गुरूवार के सुबह से ही कई देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने अभिनंदन करने के लिए संदेशा भी दिया|

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानील विक्रमसिंघ और राष्ट्राध्यक्ष मैत्रिपाला सिरिसेना ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया| इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू इन्होंने हिंदी में संदेशा देकर प्रधानमंत्री मोदी ने प्राप्त की हुई जीत पर आनंद व्यक्त किया| सोशल मीडिया पर जारी किए अपने इस संदेश में भारत और इस्रायल की मित्रता इसके आगे और भी मजबूत होगी, यह विश्‍वास प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू इन्होंने व्यक्त किया| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन इन्होंने भी प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया| जापान के प्रधानमंत्री एबे शिंजो ने फोन करके प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी|

अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांगलादेश, वियतनाम, नेपाल, भूतान, सिंगापूर के राष्ट्रप्रमुख ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के लिए संदेशा भेजा| भाजपा को प्राप्त हुए पुरे बहुमत की वजह से भारत में अगले पाच वर्ष स्थिर सरकार रहेगी और इससे काफी बडे लाभ देश को प्राप्त होंगे, ऐसा विश्‍वास विशेषज्ञ व्यक्त कर रहे है| भारत के चौकस मतदाताओं ने स्थिरता और विकास सामने रखकर वोट किया है, यह दावे कुछ राजनयिक विश्‍लेषकों ने किए है|

पिछले दो लोकसभा चुनाव में पूरा बहुमत प्राप्त करने वाली पार्टी ने सरकार बनाई है| उसके पहले बहुमत के बिना सियाली दलों के गठबंधन की सरकार बन रही थी| भारत में बनी यह स्थिति कभी भी बदलेगी नही, यह दावा कई राजनयिक विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे थे| लेकिन, भारतीय मतदाताओं ने बहुमत दिला कर लगातार दुसरी बार देश में मजबूत सरकार बनाई दिख रही है|

मई २९ के दिन नरेंद्र मोदी इनका शपथग्रहण समारोह होगा, यह जानकारी प्राप्त हो रही है| शुक्रवार के दिन केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है और इस बैठक में १६ वी लोकसभा भंग करने का प्रस्ताव मंजूर होगा| उसके बाद ३ जून के पहले देश में १७ वी लोकसभा का गठन होगा|

जीत के सूत्रधार

इस बडी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी ने किया नेतृत्व का है, यह कहकर वही इस सफलता के सूत्रधार है, ऐसा भाजपा के एवं मित्रपक्ष के नेता एवं कार्यकर्ता कह रहे है| लेकिन, नरेंद्र मोदी इन्होंने ऐसा कहा है की, ‘यह जीत अपनी नही है, बल्कि देश की जीत है और लोकतंत्र की जीत है|’ भारी बहुमत के साथ जनता ने व्यक्त की हुई अपेक्षा पूरी करने के लिए हम लगातार कोशिश करेंगे, यह वादा भी इस दौरान नरेंद्र मोदी इन्होंने किया| पुरी दुनिया भारतीयों ने दिखाई इस एकता का संज्ञान लिए बिना नही रहेगी, यह विश्‍वास प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने व्यक्त किया है| साथ ही इस चुनाव में सफलता प्राप्त करनेवाले हर एक का एवं चुनाव का सफलता के साथ आयोजन करनेवाले चुनाव आयोग का भी मोदी इन्होंने अभिनंदन किया|

 

अमेठी में राहुल गांधी की चौकानेवाली हार

प्रमुख विपक्षी दल कॉंग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी इन्हें उनके अमेठी के मतदार संघ में हार का सामना करना पडा है| उनकी इस जगह पर हुई हार इस लोकसभा चुनाव में सबसे बडी चौकानेवाली घटना समझी जा रही है| गांधी परिवार का परंपरागत चुनावी क्षेत्र अमेठी में केंद्रीय वस्त्रोद्योगमंत्री स्मृती ईरानी इन्होंने जीत प्राप्त करके सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करनेवाली जीत दर्ज की है| गांधी परिवार का परंपरागत गड समझा जा रहे अमेठी में राहुल गांधी ने इसके पहले २००४, २००९, २०१४ के लोकसभा चुनाव में जीत प्राप्त की थी| वर्ष २०१४ में हुए चुनाव में उन्होंने इसी मतदारसंघ में स्मृती ईरान को एक लाख से भी अधिक मतों के फरक से पराजित किया था| इस पृष्ठभूमि पर राहुल गांधी की इस चुनावी क्षेत्र में हुई हार सबसे चौकानेवाली समझी जा रही है|

कॉंग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी केरळ के वायनाड से भी चुनाव लढ रहे थे| इस चुनावी क्षेत्र में उन्होंने बडी जीत प्राप्त की है| जनता का कौल हमें स्वीकार है, यह कहकर राहुल गांधी इन्होंने अपने पार्टी की हुई हार का स्वीकार किया है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.