अमरिका से १०५ लडाकू ‘एफ-३५’ विमानों की जापान खरीद करेगा – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरटोकिओ – पिछले वर्ष करीबन २४२ अरब डॉलर्स के रक्षा बजट को मंजुरी देनेवाले जापान ने अमरिका से १०५ प्रगत ‘एफ-३५’ स्टेल्थ लडाकू विमान खरीद करने का निर्णय किया है| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने अपनी जापान यात्रा के दौरान यह ऐलान किया| जापान से खरीद हो रहे विमानों में ‘एफ-३५ए’ विमानों की संख्या ६० से अधिक और ४० ‘एफ-३५बी’ विमानों का समावेश है| ‘ईस्ट चाइना सी’ एवं पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढती आक्रामकता एवं उत्तर कोरिया का खतरा ध्यान में रखकर इतनी बडी संख्या में प्रगत लडाकू विमानों की खरीह होने की बातचीत हो रही है|

जापान ने अपनी रक्षा क्षमता बढाने के लिए बडी कोशिश शुरू की है| अमरिका का इन कोशिशों को पूरा समर्थन है| पिछले कुछ महीनों में अमरिका ने जापान को बडी तादाद में हथियारों की आपुर्ति की है| अब जापान ने अमरिका से एफ-३५ विमान खरीद करने का निर्णय किया है| यह स्टेल्थ विमान है और आप उन्हें देख भी नही सकेंगे, इन शब्दों में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जापान से हो रही विमानों की खरीद की जानकारी दी|

जापान ने कुछ वर्ष पहले ही अमरिका के सामने ४० से अधिक ‘एफ-३५’ लडाकू विमान देने की मांग रखी थी| लेकिन, इस बातचीत के बाद इन इन विमानों का प्रगत संस्करण खरीद करने का निर्णय किया गया है और पिछले वर्ष इस खरीद को मंजुरी दी गई है, यह जानकारी जापान से दी गई| इनमें से कुछ प्रगत लडाकू विमान नौसेना की ‘इझूमो’ वर्ग की हेलिकॉप्टर वाहक युद्धपोत पर तैनात करने की जानकारी जापान ने पहले ही दी है| इसके अलावा जापान दो विमानवाहक युद्धपोत का निर्माण करेगा और उसपर भी ‘एफ-३५’ तैनात करने के संकेत दिए गए है|

दुसरे विश्‍वयुद्ध के बाद अमरिका और मित्रदेशों ने जापान पर कुछ प्रतिबंध लगाए थे| पिछले आठ दशकों से जापान ने रक्षात्मक नीति अपनाई थी| ऐसे में प्रधानमंत्री एबे शिंजो के समय में जापान ने इस नीति में बदलाव किया है| इसके नुसार रक्षा बजट में लगातार बढोतरी की जा रही है और वर्तमान में रक्षादलों पर सबसे अधिक खर्च करनेवाले दुनिया के पहले दस देशों में अब जापान का भी समावेश हुआ है| जापान के प्रधानमंत्री अपने देश को दुसरे विश्‍वयुद्ध के दौरान रही आक्रामकता दिला रहे है, यह आलोचना चीन से की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.