सेंकाकू द्विप के करीब चीन की गश्त का जापान ने किया निषेध

कैम्प फोस्टर – जापान के सेंकाकू द्वीप की समुद्री सीमा में चीन की गश्त पोत ने घुसपैठ की। चीन की यह हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसी चेतावनी जापान ने दी है। जापान के विदेश मंत्रालय ने चीन के राजदूत को समन थमाकर इस मामले में सवाल भी उठाया।

जापान के तटरक्षक बल ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार दो दिन पहले सुबह के समय चीन के चार गश्तपोतों ने जापान के सेंकाकू द्वीपों की सीमा में घुसपैठ की थी। जापान की नौसेना ने चीन के इन जहाज़ों को ‘वॉर्निंग’ देकर जापान के सार्वभौम समुद्री क्षेत्र से पीछे हटने की चेतावनी दी थी। लेकिन, आने वाले समय में चीन की गश्तपोतों की यह घुसपैठ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसी चेतावनी जापान ने दी है।

पिछले दो महीनों में चीन की गश्त पोतों ने जापान के समुद्री सीमा में घुसपैठ करने की यह छठी घटना है। साउथ चाइना सी क्षेत्र के सेंकाकू द्वीपों पर जापान का नियंत्रण है। लेकिन, सेंकाकू एवं इसके करीबी क्षेत्र पर हमारा अधिकार है, यह कहकर चीन पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में जापान के अधिकारों को चुनौती दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.