इस्रायल-अमरीका ने किया ईरान के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने का युद्धाभ्यास

तेल अवीव – अमरीका और इस्रायल की वायु सेनाओं ने मंगलवार से विशेष युद्धाभ्यास शुरू किया है। इस दौरान अमरीका और इस्रायली लड़ाकू विमानों ने ईरान के विवादित परमाणु प्रकल्प पर हमले करने का अभ्यास किया। इस्रायल के रक्षाबलप्रमुख अवीव कोशावी की अमरीका यात्रा के बाद यह युद्धाभ्यास होने पर इस्रायली माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

भूमध्य समुद्री सीमा में गुरुवार तक यह युद्धाभ्यास होगा। इसमें अमरिकी बॉम्बर एवं इस्रायली स्टेल्थ विमान शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न संभावनाओं का अभ्यास किया जाएगा, यह जानकारी इस्रायली सेना ने साझा की। इसमें ईरान के विवादित परमाणु प्रकल्प पर हमले करने का अभ्यास एवं खाड़ी में मौजूद ईरान से जुडे आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने का अभ्यास भी शामिल होने की बात इस्रायली सेना ने स्पष्ट की।

ईरान को सटीक संदेश देने के लिए यही समय उचित है, यह इशारा इस्रायली रक्षाबलप्रमुख कोशावी ने अपनी अमरीका यात्रा में दिया था। इसके लिए अमरीका और इस्रायल के बीच हवाई युद्धाभ्यास करने का तय हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.