ईरान ने अमरीका की परमाणु पनडुब्बी की साज़िश नाकाम की – ईरानी नौसैनिक अधिकारी का ऐलान

तेहरान – ईरान के साथ बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि पर पर्शियन खाड़ी में परमाणु पनडुब्बी तैनात करने का ऐलान अमरीका ने किया था। यह पनडुब्बी पर्शिनय खाड़ी में शांती से और गुप्त पद्धती से गश्त लगाती रहेगी, यह दावा अमरीका ने किया था। यह तैनाती करके अमरीका ने खाड़ी स्थित अपने मित्रदेशों को आश्वस्त किया था। लेकिन, अमरीका की इस अतिप्रगत पनडुब्बी को ईरान की पनडुब्बी ने तलाशकर पानी के सतह पर आने के लिए मज़बूर किया, ऐसा ऐलान ईरान के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारी ने किया।

दस दिन पहले १५४ टॉमाहॉक मिसाइलों से लैस ‘यूएसएस फ्लोरिडा’ परमाणु पनडुब्बी खाड़ी में तैनात करने का ऐलान अमरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने किया था। पनडुब्बी को नौसेना के बेड़े का गुप्त हथियार जाना जाता है। इस वजह से विस्व का कोई भी देश कभी भी अपने पनडुब्बीयों की तैनाती की जानकारी सार्वजनिक नहीं करता।

लेकिन, अमरीका ने पहली बार अपने पनडुब्बी की तैनाती का ऐलान करके ईरान को चेतावनी दी हैं, ऐसा दावा किया गया था। खाड़ी की सुरक्षा और स्थिरता बरकरार रखने के लिए यह पनडुब्बी तैनात की हैं और बहरीन स्थित नौसेना के ‘फिफ्थ फ्लीट’ का यह पनडुब्बी हिस्सा होगी, यह भी पेंटॅगॉन ने स्पष्ट किया था। इसके बाद इस पनडुब्बी ने पर्शियन खाड़ी में गश्त शुरू करने की खबरे भी प्राप्त हुई थी।

लेकिन, गुरूवार को ईरान के नौसैनिक कमांडर शाहराम ईरानी ने ‘यूएसएस फ्लोरिडा’ की गुप्त गश्त नाकाम करने का ऐलान किया। ‘अमरीका की पनडुब्बी पानी के अंदर गुप्त पद्धती से होर्मुझ की खाड़ी में प्रवेश कर रही थी तभी ईरान के ‘फतेह’ पनडुब्बी ने इसे खोज निकाला। साथ ही अमरिकी पनडुब्बी को चक्कर लगाकर उसे समुद्र के सतह पर आने के लिए मज़बूर किया’, ऐसी जानकारी एडमिरल ईरानी ने स्थानीय समाचार चैनल से साझा की।

इसके बाद ईरान ने अमरिकी पनडुब्बी को चेतावनी देने की जानकारी भी एडमिरल ईरानी ने साझा की। ‘ईरान की समुद्री सीमा में बिना अनुमति प्रवेश करनेवाली अमरिकी पनडुब्बी अपना मार्ग बदले। साथ ही इसके आगे अमरिकी जहाज ईरान की समुद्री सीमा का उल्लंघन ना करें’, ऐसी चेतावनी देने की बात एडमिरल ईरानी ने कही। इसके बाद अमरिकी पनडुब्बी ने अपना मार्ग बदल दिया और ईरान के जहाजों ने उसे समुद्री सीमा से बाहर तक छोड़ दिया, ऐसा दावा ईरानी ने किया।

अमरीका के फिफ्थ फ्लीट ने ईरान का यह दावा ठुकराया है। अमरीका की पनडुब्बी को तलाश ने का ईरान ने किया दावा बिल्कुल गलत है। अमरीका की पनडुब्बी ने पिछले कुठ दिनों से होर्मुझ की खाड़ी से सफर किया ही नहीं हैं, ऐसा अमरीका ने कहा है। ईरान गलत जानकारी फैला रहा है, यह आरोप अमरीका ने लगाया।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.