सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

संयुक्त राष्ट्रसंघ – संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के सामने कश्मीर का मुद्दा उठा रहें पाकिस्तान को भारत ने जोरदार लताड़ा है। स्वयं कर रहें नरसंहार का उत्तरदायित्व स्वीकार ना करनेवाला देश दूसरे पर गैर-ज़िम्मेदाराना आरोप लगा रहा है, इसका स्पष्ट उदाहरण पाकिस्तान की वजह से सामने आया, ऐसा आरोप भारत की राजनीतिक अधिकारी डॉ.काजल भट ने लगाया। कश्मीर मामले में पाकिस्तान भारत के विरोध में विद्वेषी और गलत प्रचार अभियान चला रहा है, यह आरोप डॉ.काजल भट ने इस दौरान लगाया।

पाकिस्तान ने ५० साल पहले उस समय के पूर्व पाकिस्तान में बंगाली जनता का नरसंहार किया था। मानवता को कालिख लगानेवाले इस अपराध की सादी कबुली भी पाकिस्तान ने अभी तक नहीं दी  है। ऐसा देश कश्मीर का मुद्दा उठाकर भारत पर झुठे आरोप लगा रहा है। खुद नरसंहार का अपराध करके, दूसरों पर यह आरोप लगा रहे पाकिस्तान जैसा गैर-ज़िम्मेदाराना उदाहरण अन्य कहीं पर नहीं मिलेगा। इस मुद्दे पर पाकिस्तान से किसी भी तरह की उम्मीद नहीं रखी जा सकती। लेकिन, यह देश कम से कम सुरक्षा परिषद के व्यासपीठ का तो सम्मान करें, इतनी उम्मीद यक़ीनन ही रखी जा सकती है, ऐसी आलोचना डॉ.भट ने की।

उस समय के पूर्व पाकिस्तान के बच्चे, महिला, बुद्धिमंत का नरसंहार करके, पाकिस्तान ने इस युद्ध की रणनीति के लिए इस्तेमाल किया था। यह सभी पाकिस्तान ने योजना के तहत करवाया था, इस ओर डॉ.काजल भट ने ध्यान आकर्षित किया। इसी बीच पाकिस्तान फिलहाल अंदरुनि समस्याओं से पीड़ित है और देश के तीन टुकड़ें होंगे, ऐसा इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री कह रहे हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था टूट गिरने की कगार पर है और इससे बाहर आना पाकिस्तान के लिए कठिन होने का दावा हो रहा है। ऐसी स्थिति में भी हमने कश्मीर मसला छोड़ा नहीं हैं, यही दिखाने के लिए पाकिस्तान जानतोड़ कोशिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बार-बार कश्मीर का मसला उठाकर अपना ही मज़ाक बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.