हंटर बायडेन से संबंधित जानकारी रशियन साज़िश का हिस्सा बताने के लिए दबाव डाला गया था – सीआईए के पूर्व संचालक का दावा

वॉशिंग्टन – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के बेटे हंटर बायडेन के लैपटॉप संबंधित सामने आयी जानकारी रशियन साज़िश का हिस्सा है, ऐसा बताने के लिए दबाव डाला गया था, ऐसा दावा सीआईए के पूर्व संचालक ने किया। अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा सीआईए के पूर्व संचालक माईक मॉरेल ने संसदीय समिति को दी हुई जानकारी से यह बात स्पष्ट हुई है। अमरिकी संसद के प्रतिनिधि सदन में फिलहाल हंटर बायडेन से जुड़े कई मामलों की जांच जारी है।

वर्ष २०२० के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावों से पहले हंटर बायडेन के विवादित लैपटॉप की जानकारी सामने आयी थी। अमरीका के ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ अखबार ने इससे जुड़ी खबरें जारी की थीं। लेकिन, इसके कुछ ही दिन बाद अमरीका के अन्य माध्यमों ने हंटर बायडेन का लैपटॉप रशिया द्वारा दुष्प्रचार का हिस्सा होने के दावे किए थे। लगभग ५० पूर्व गुप्तचर अधिकारियों ने मिलकर लिखा हुआ खत इसका कारण बना था।

इस खत के लिए माईर मॉरेल ने पहल की थी। उन्हें बायडेन के करीबी एंथनी ब्लिंकन ने ऐसा करने के लिए बिनती की थी, ऐसा मॉरेल ने संसदीय समिति के सामने हुई सुनवाई में कहा। अमरिकी माध्यमों ने रशियन झूठा समाचार देने से बायडेन का लाभ होता गया है।

बायडेन राष्ट्राध्यक्ष के पद के लिए चुने जाने के बाद हंटर बायडेन से संबंधित कई मामले खुलने लगे। अमरीका के रिपब्लिकन पार्टी ने इस मुद्दे को अहमियत दी और इसकी संसदीय समिति द्वारा जांच शुरू की गई है। इस जांच से कई मुद्दे सामने आ रहे हैं और लैपटॉप और उसमें मौजूद जानकारी में सच्चाई होने की बात स्पष्ट हुई है। इसकी वजह से राष्ट्राध्यक्ष बायडेन मुश्किल में घिरने की संभावना निर्माण हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.