लीबिया-ट्युनिशिया में ईंधन तेल और ईंधन वायु के बड़े भंड़ार की खोज़ – अमरिकी सरकारी विभाग की जानकारी

वॉशिंग्टन – राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता का सामना कर रहे लीबिया और ट्युनिशिया इन उत्तर अफ्रीकी देशों में ईंधन तेल और ईंधन वायू के प्रचंड़ भंड़ारों की खोज़ हुई है। कम से कम चार ट्रिलियन बैरलस ईंधन तेल और ३८५ अरब क्युबिक फिट नैसर्गिक ईंधन वायु का भंड़ार इन देशों के तटीय क्षेत्र के करिबी हिस्से में मौजूद है, ऐसा अमरीका के ‘यूएस जिओलॉजिकल सर्वे’ (यूएसजीएस) विभाग ने घोषित किया है। इस वजह से दोनों उत्तर अफ्रीकी देशों के ईंधन भंड़ार बढ़कर लगभग दोगुना होने का दावा किया जा रहा है।

साल २०११ में ट्युनिशिया से ही जस्मिन रिवोल्युशन यानी अरब स्प्रिंग प्रदर्शनों की शुरूआत हुई ती। इस उत्तर अफ्रीकी देश की तानाशाही के विरोध में शुरू जन प्रदर्शनों के बाद ट्युनिशिया में नई सरकार स्थापीत हुई। लेकिन, पिछले १२ सालों से ट्युनिशिया में राजनीतिक स्थिरता स्थापीत नहीं हुई है। यह स्थिति पड़ोसी लीबिया में भी हैं। साल २०११ में ही लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी के विरोध में सशस्त्र प्रदर्शन शुरू हुए थे। गद्दाफी की हत्या के बाद भी लीबिया में गृहयुद्ध जारी है। पश्चिमी देशों के मर्जी की सरकार और विद्रोही नेता जनरल खलिफा इफ्तार के बीच संघर्ष शुरू है।

लीबिया, ट्युनिशिया यह दोनों उत्तर अफ्रीकी पड़ोसी देश ईंधन से भरे हैं। साल २०२१ में ईंधन उत्पादक देशों की ‘ओपेक’ सुचि में लीबिया सातवें स्थान का सबसे अधिक ईंधन उत्पादक देश रहा था। अफ्रीका के नाइजीरिया और अल्जेरिया के बाद लीबिया ही तीसरा बड़ा ईंधन उत्पादक देश बना था। अमरीका के ‘यूएसजीएस’ ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार विश्व का कुल तीन प्रतिशत ईंधन भंड़ार लीबिया में मौजूद हैं। वहीं ट्युनिशिया में २३ ट्रिलियन क्युबिक फीट नैसर्गिक ईंधन वायू और डेढ़ अरब बैरल्स ईंधन तेल का भंड़ारण होने का दावा किया जा रहा है।

ऐसी स्थिति में यूएसजीएस ने जारी की हुई जानकारी चौका रही हैं। ट्युनिशिया के बिझर्ते तट से लीबिया के सिर्ते शहर तक के समुद्री क्षेत्र में ईंधन तेल और वायू के दो बड़े भंड़ार देखे गए हैं। इनमें चार ट्रिलियन बैरल्स ईंधन ईंधन तेल है। इसके अलावा ३८५ अरब क्युबिक फिट या १.४७ ट्रिलियन बैरल्स ईंधन वायु का भंड़ार इस क्षेत्र में छिपा हैं। इन दोनों उत्तर अफ्रीकी देशों ने यूएसजीएस की इस जानकारी पर बयान नहीं किया है। लेकिन, उससे पहले ही ट्युनिशिया औड़ लीबिया के ईंधन क्षेत्र में निवेश करनेवाले देश प्रचंड़ मात्रा में बरामद हुए इन नए भंड़ारों की वजहसे अधिक आकर्षित होने के आसार दिख रहे हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.