भूमध्य समुद्र के करीब इजिप्ट का नया नौसेना अड्डा हुआ सक्रिय – ‘यूएई’ के क्राउन प्रिन्स की खास मौजूदगी

कैरो – ‘सुएज़’ नहर के रास्ते भूमध्य समुद्र में यातायात कर रहे मालवाहक जहाज़ों की सुरक्षा के लिए इजिप्ट ने इस क्षेत्र में नौसेना का नया अड्डा सक्रिय किया है। भूमध्य समुद्र से हो रही व्यापारी यातायात की पृष्ठभूमि पर इजिप्ट का यह नौसेना अड्डा सामरिक नज़रिये से बड़ा अहम होने का दावा किया जा रहा है। तो माध्यम कह रहे हैं कि, इजिप्ट का यह अड्डा शत्रु के लिए इशारा है। इसी बीच, इस नौसेना अड्डे के समारोह में ‘यूएई’ के क्राउन प्रिन्स शेख मोहम्मद बिन ज़ाएग अल-नह्यान भी मौजूद थे।

भूमध्य समुद्र के करीब तीन और रेड़ सी की सीमा में एक, इस तरह इजिप्ट के कुल चार नौसेना अड्डे फिलहाल कार्यरत हैं। लेकिन, इजिप्ट की नौसेना का यह नया अड्डा इजिप्ट के लिए सामरिक नज़रिये से काफी अहम साबित होगा। इस नौसेना अड्डे पर विमानों के लिए ‘रन वे’ का निर्माण भी किया गया है। इस अहम नौसेना अड्डे का निर्माण इजिप्ट के उत्तरी हिस्से के अहम अलेक्ज़ांड्रिया शहर की पश्‍चिम दिशा में किया गया है। 

लीबिया की सीमा से करीबी क्षेत्र में स्थापित यह नौसेना अड्डा भूमध्य समुद्र में तुर्की की नौसेना की गतिविधियों पर नज़र रखने में अहम भूमिका नीभा सकता है। बीते वर्ष लीबिया में गृहयुद्ध भड़कने के बाद तुर्की ने भूमध्य समुद्र से लीबिया की चरमपंथी हुकूमत के लिए बड़ी मात्रा में हथियारों की तस्करी की थी। साथ ही तुर्की ने लीबिया में कान्ट्रैक्ट सैनिक एवं आतंकियों की भी तैनाती की थी।

इस संघर्ष के दौर में तुर्की ने भूमध्य समुद्र के अहम व्यापारी मार्ग पर वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश की थी। इसकी गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई पड़ी थी। अमरीका, फ्रान्स, ब्रिटेन, ग्रीस, सायप्रस समेत इजिप्ट और यूएई ने तुर्की की लीबिया एवं भूमध्य समुद्र में जारी कार्रवाई का निषेध किया था। लीबिया के गृहयुद्ध में इजिप्ट और यूएई ने विद्रोही सेनाप्रमुख जनरल खलिफा हफ्तार की सहायता करने का आरोप तुर्की ने लगाया था।

फिलहाल लीबिया में गठबंधन सरकार स्थापित हुई हैं, फिर भी तुर्की के कान्ट्रैक्ट सैनिक अभी भी लीबिया में मौजूद है, यह आरोप लगाया जा रहा है। इसके साथ ही भूमध्य समुद्र में तुर्की की लष्करी हरकतें जारी हैं। इस पृष्ठभूमि पर इजिप्ट की नौसेना का यह नया अड्डा सामरिक नज़रिये से काफी अहम और तुर्की को इशारा देनेवाला होने का दावा खाड़ी क्षेत्र के माध्यम कर रहे हैं। इसी वजह से नौसेना के इस अड्डे के समारोह के लिए ‘यूएई’ के क्राउन प्रिन्स शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नह्यान की मौजूदगी सूचक बात बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.