मिज़ोरम में भूकंप के झटकें

Earthquake-Mizhoramऐजवाल – ईशान्य भारत के मिज़ोरम समेत बांगलादेश को भूकंप के झटकें लगे है। सौभाग्यवश इसमें जीवितहानि नहीं हुई। लेकिन मिज़ोरम में कुछ घर ध्वस्त हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिज़ोरम को हरसंभव सहायता की जायेगी, ऐसा आश्वासन दिया। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली, हरियाना, गुजरात तथा जम्मू-कश्मीर को भूंकप के झटकें लगे थे।

रविवार शाम के समय मिज़ोरम को ५.१ रिश्टर स्केल की भूंकप का झटका लगा था। उसके बाद सोमवार शाम को मिज़ोरम ५.३ रिश्टर स्केल के भूकंप से दहल गया। असम, मेघालय और मणिपुर में भी ये झटकें महसूस हुए। इस भूकंप की केंद्रबिंदु भारत-म्यानमार की सीमा पर के चंपाई ज़िले स्थित झोखावथार में था। भूकंप के झटके से मिज़ोरम के कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गये। सड़कों में दरारें आयीं। उसके बाद मिज़ोरम सरकार द्वारा फ़ौरन मददकार्य हाथ में लिया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मिझोराम की हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

Earthquake-Mizhoramपड़ोसी देश बांगलादेश को भी भूकंप के झटके लगे हैं। कुछ दिन पहले, भारत के दिल्ली, हरियाना, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकें लगे थे। जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन भूकंप के झटकें लगे थे। जम्मू और कश्मीर के भूकंप की केंद्रबिंदु ताजिकिस्तान था। पिछले हफ़्ते २४ घंटों में दुनियाभर में १४७ भूकंप हुए होने की ख़बरें जारी हुई थीं। शुक्रवार को न्यूज़ीलंड़ को ७.४ रिश्टर स्केल के भूकंप के झटकें लगे थे। उसके बाद त्सुनामी की चेतावनी दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.