लीबिया में विनाशनकारी बाढ़ से २,८०० की मौत – १० हज़ार लापता

कैरो – डैनियल चक्रवात ने तबाही मचाने के दौरान ही दो बांध फुटने से फैली विनाशकारी बाढ़ से लीबिया में २,८०० से भी अधिक लोग मारे गए हैं। लेकिन, इस बाढ़ की यह प्राथमिक जानकारी हैं। इस विनाशकारी बाढ़ के कारण कम से कम १०,००० लोग लापता हुए हैं। ऐसे में इस विनाशकारी बाढ़ में मारे गए लोगों की संख्या कई गुना अधिक हो सकती है, ऐसा दावा स्थानीय यंत्रणा कर रही हैं। पिछले पांच दिनों में अफ्रीका में तबाही मचाने वाली यह दूसरी बड़ी आपदा बनी है। हाल ही के दिनों में मोरोक्को को भूकंप ने दहलाया था और इससे काफी संख्या में लोगों के हताहत होने के साथ आर्थिक नुकसान भी हुआ था।

लीबिया में विनाशनकारी बाढ़ से २,८०० की मौत - १० हज़ार लापतारविवार को भूमध्य समुद्र में डैनियल चक्रवात उठा था। यूरोप एवं अफ्रीकी यंत्रणा ने इस चक्रवात की सूचना पहले ही जारी करके तटीय इलाकों के देशों को चौकन्ना रहने को कहा था। रविवार रात लीबिया के उत्तरी ओर के तोब्रूक क्षेत्र से यह चक्रवात टकराया था। इससे वर्णीत क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। तटीय इलाकों में कई वाहनों का भारी नुकसान हुआ। इस दौरान तोब्रूक क्षेत्र की डेरना नदी में उफान शुरू हुआ। ऐसे में नदी के दक्षिणी ओर बने दो बांध टूट गए और पानी का भारी बहाव शुरू होने से करीबी शहर एवं गांव के गांव नष्ट हुए।

मंगलवार सुबह तक इस विनाशकारी बाढ़ के कारण ढ़ह गई इमारतों के मलबे में दबे २,८०० शव निकाले लगे। ऐसे में डेरना नदी के तटीय इलाके के और भी कई शहर और गांवों में मलबा हटाने का काम शुरू होना बाकी है। इस वजह से यहां बाढ़ का शिकार हुए लोगों की संख्या १० हज़ार तक जा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिनेवा में बैठक के लिए पहुंचे लीबिया के विशेष दूत तामेर रमादान ने यह जानकारी साझा की। चीनी माध्यमों ने इस बीच यह दावा ठोक दिया है कि, लीबिया की इस बाढ़ से ५,२०० लोग मारे गए हैं।

लीबिया में विनाशनकारी बाढ़ से २,८०० की मौत - १० हज़ार लापताइस विनाशकारी बाढ़ के फोटो और वीडियोज्‌‍ सोशल मीडिया पर जारी हुए हैं। इसमें बाढ़ के कारण शहर और गांव किचड़ से भरे देखे जा रहे हैं और इस किचड़ में कई लोगों के शव दबे होने का ड़र व्यक्त किकया जा रहा है। यह शव बाहर निकालने की बड़ी कोशिश हो रही है। इसके अलावा कुछ अस्पतालों में सैकड़ों शव रखे गए हैं। इन्हें ठिकाने लगाने के लिए भी पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी न होने की शिकायत लीबियन यंत्रणा कर रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर से लीबिया की ओर राहत सामान पहुंचना शुरू हुआ है। लेकिन, इसके लिए लीबिया के कौन से गुट से संपर्क बनाना हैं, इसको लेकर गड़बड़ाहट हैं। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में अमरीका और यूरोपिय देशों के समर्थन की सरकार हैं। वहीं, इस बाढ़ ने तबाही मचाई है वह क्षेत्र ताब्रूक गुट और लीबिया के विद्रोही नेता जनरल खलिफा हफ्तार के नियंत्रण में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.