शरणार्थियों के झुंड़ बढ़ने की पृष्ठभूमि पर अमरीका के टेक्सास में ‘बॉर्डर वॉल’ का निर्माण शुरू

‘बॉर्डर वॉल’वॉशिंग्टन – अमरीका में घुसपैठ कर रहे शरणार्थियों की समस्या दिन प्रतिदिन अधिक गंभीर होने की बात सामने आ रही है| नवंबर में लगभग १.७५ लाख अवैधक शरणार्थियों ने अमरीका-मेक्सिको की सीमा से घुसपैठ की कोशिश करने की जानकारी ‘कस्टम ऐण्ड बॉर्डर पैट्रोल’ ने प्रदान की है| अक्तुबर की तुलना में १० हज़ार से अधिक शरणार्थियों ने घुसपैठ की कोशिश की है और पिछले वर्ष की तुलना में अवैध शरणार्थियों की संख्या १४० प्रतिशत बढ़ी है| इस बढ़ती हुई घुसपैठ को रोकने के लिए टेक्सास प्रांत के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने ‘टेक्सास-मेक्सिको’ की सीमा पर बॉर्डर वॉल का निर्माण शुरू किया|

अक्तुबर में अमरिकी यंत्रणा ने अवैध घुसपैठ करते हुए पकड़े गए शरणार्थियों के आंकड़े सार्वजनिक किए थे| इसमें १ अक्तुबर, २०२० से ३० सितंबर, २०२१ के दौरान कुल १७ लाख से अधिक शरणार्थियों को अवैध घुसपैठ करते समय हिरासत में लिया गया था| इसके बाद अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के प्रशासन ने डेढ़ लाख शरणार्थियों को अमरीका में खुली छूट देने की चौंकानेवाली जानकारी भी स्पष्ट हुई थी| इस पृष्ठभूमि पर नए आँकड़े शरणार्थियों की समस्या गंभीर होती दर्शा रहे हैं|

‘बॉर्डर वॉल’‘कस्टम ऐण्ड बॉर्डर पैट्रोल’ ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार नवंबर में कुल १.७३ लाख से अधिक शरणार्थियों ने मेक्सिको की सीमा से घुसपैठ करने की कोशिश की| अक्तुबर में घुसपैठ करनेवालों की यही संख्या १.६४ लाख थी| ऐसे में नवंबर में शरणार्थियों ने अवैध घुसपैठ करने के ७२ हज़ार मामले दर्ज़ हुए थे| बीते वर्ष के नवंबर की तुलना में वर्तमान वर्ष में अवैध शरणार्थियों की घुसपैठ के मामलों में भीषण १४० प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गयी है| इसके पीछे बायडेन प्रशासन की सौम्य नीति ज़िम्मेदार होने की बात समझी जा रही है|

‘बॉर्डर वॉल’बायडेन ने पदभार स्वीकारने के बाद उन्होंने अवैध शरणार्थियों को छूट देने के निर्णय एक के बाद एक लगातार किए थे| ट्रम्प की शरणार्थियों से संबंधित नीति अमरीका को कालीमा लगानेवाली थी, यह आरोप भी बायडेन ने लगाया था| अमरीका में बसे १ करोड़ से अधिक अवैध शरणार्थियों को नागरिकता बहाल करने के लिए नया विधेयक भी बायडेन प्रशासन ने संसद में पेश किया था| इस नीति के कारण अमरीका-टेक्सास और फ्लोरिडा जैसे प्रांतों में आपात स्थिति निर्माण हुई थी| स्थिति अधिकाधिक बिगड़ने के कारण अमरिकी जनता की नाराज़गी भी बढ़ती जा रही है|

पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने शुरू किए ‘मेक्सिको बॉर्डर वॉल’ के प्रकल्प पर बायडेन ने रोक लगाई थी| लेकिन, घुसपैठ से सबसे अधिक नुकसान उठा रहे टेक्सास प्रांत के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने फिर से इस वॉल प्रकल्प के काम की शुरूआत की है| टेक्सास-मेक्सिको के सरहदी क्षेत्र में ‘बॉर्डर वॉल’ का निर्माण शुरू हुआ है और इसके लिए १ अरब डॉलर्स से अधिक का प्रावधान किया गया है| इस निधि से १०० मील से अधिक लंबी बॉर्डर वॉल के निर्माण के संकेत दिए गए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.