रशिया की निजी सैन्य कंपनी ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येव्गेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत होने का दावा – अमरीका और यूरोपिय देशों ने व्यक्त की आशंका और ‘क्रेमलिन’ का कोई बयान नहीं

मास्को – जून महीने में रशिया में विद्रोह की कोशिश करने वाले ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत होने का दावा किया जा रहा हैं। बुधवार की शाम छह बजे रशिया की राजधानी मास्को के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान में विस्फोट हुआ और वह ‘त्वेर’ प्रांत में गिर गया। इस निजी विमान में प्रिगोझिन और उनके करीबियों के साथ कुल दस लोग मौजूद थे, ऐसी जानकारी रशियन यंत्रणाओं ने प्रदान की है। पश्चिमी देशों ने प्रिगोझिन की मौत पर आशंका जताई है और रशियन सरकार ने इसपर कोई भी बयान नहीं किया है।

रशिया की निजी सैन्य कंपनी ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येव्गेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत होने का दावा - अमरीका और यूरोपिय देशों ने व्यक्त की आशंका और ‘क्रेमलिन’ का कोई बयान नहीं‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येव्गेनी प्रिगोझिन’ का एक वीडियो दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह अफ्रीका में होने का दावा किया गया था। ‘वैग्नर ग्रुप फिलहाल जासूसी और खोज़ कार्य में व्यस्त हैं और रशिया को महान और अफ्रीका को मुक्त बनाने के काम में लगा हैं’, यह बयान प्रिगोझिन इस वीडियो में करते दिखाई दिए थए। बुधवार को प्रिगोझिन और ‘वैग्नर ग्रुप’ के वरिष्ठ अधिकारी रशिया के रक्षा विभाग के साथ बैठक करने के लिए राजधानी मास्को में थे, यह दावा कुछ रशियन माध्यमों ने किया है।

प्रिगोझिन और उनके करीबी मास्को से सेंट पीटर्सबर्ग जाने के लिए ‘एम्ब्राएर लीगसी’ नामक निजी विमान में संवार हुए थे, ऐसा दावा रशियन यंत्रणाओं ने किया है। शाम छह बजे मास्को से उड़ान भरने के बाद उनका यह विमान कुछ ही मिनिटों में २९ हजार फिट उंचाई तक जा पहुंचा था। लेकिन, इसके बाद यह विमान बड़ी तेज़ी से निचे आकर वर्णित क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, ऐसा दावा प्रत्यक्षदर्शियों ने किया है। रशिया की निजी सैन्य कंपनी ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येव्गेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत होने का दावा - अमरीका और यूरोपिय देशों ने व्यक्त की आशंका और ‘क्रेमलिन’ का कोई बयान नहींसोशल मीडिया और स्थानीय रशियन समाचार चैनलों ने इस बीच यह कहा है कि, विमान हवां में था तभी उसमें विस्फोट हुआ। वहीं, ‘वैग्नर ग्रुप’ से जुड़े माध्यमों ने इस विमान से मिसाइट टकराने का दावा किया है। लेकिन, इनमें से किसी भी दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन एवं यूक्रेन के वरिष्ठ सलाहकार ने प्रिगोझिन की मौत के पीछे रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन का हाथ होने का दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने प्रिगोझिन से संबंधित विमान हादसे के पीछे यूक्रेन का किसी भी तरह से हाथ ना होने का खुलासा किया है। इस बीच, यूरोपिय देश एवं अमरीका के अधिकारी और विशेषज्ञों ने प्रिगोझिन की इस हादसे में हुई मौत को लेकर आशंका जताई हैं। इससे पहले वर्ष २०१९ में अफ्रीका में हुई एक विमान दुर्घटना में भी प्रिगोझिन के मारे जाने का दावा किया गया था। लेकिन, इसके तीन दिन बाद वह जीवित होने की बात स्पष्ट हुई थी।

रशिया की निजी सैन्य कंपनी ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येव्गेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत होने का दावा - अमरीका और यूरोपिय देशों ने व्यक्त की आशंका और ‘क्रेमलिन’ का कोई बयान नहींजून महीने में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के विरोध में विद्रोह करने की कोशिश करने के बाद प्रिगोझिन अधिक सावधानी बरत रहे थे, ऐसा दावा सुत्रों ने किया है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने प्रिगोझिन की हरकत को देशद्रोह बताकर उनके विद्रोह का हिस्सा बने लोगों को सख्त सज़ा होगी, ऐसी चेतावनी भी दी थी। इसपर प्रिगोझिन ने यह बयान किया था कि, हमारी गतिविधियां बगावत नहीं, बल्कि ‘मार्च फॉर जस्टिस’ हैं।

रशिया में विद्रोह की हुई इस घटना के बाद २९ जून को उन्होंने राजधानी मास्को में स्थित क्रेमलिन में उनकी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से मुलाकात होने की बात कही जा रही हैं। इसके बाद वर बेलारूस और अफ्रीका पहुंचने की बात समझी जा रही थी। जुलाई महीने में रशिया में आयोजित की गई अफ्रीका समिट में प्रिगोझिन का मौजूद रहना ध्यान आकर्षित कर रहा था। विद्रोह के बाद देखी गई मौजूगदी पर गौर करें तो प्रिगोझिन की हुई मौत की रहस्यता अधिक बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.