अफ़गानिस्तान के लिथियम खदानों में चीन ने दर्शायी १० अरब डॉलर्स निवेश करने की तैयारी

काबुल – अफ़गानिस्तान की खनिज संपत्ति पर कब्ज़ा पाने के लिए उत्सुक चीन ने तालिबानी हुकूमत के सामने बड़ा प्रस्तावर रखा है। वहां के लिथियम का खनन करने के लिए चीन ने अफ़गानिस्तान में १० अरब डॉलर्स निवेश करने की तैयारी दर्शायी है। यहां के स्थानिक ‘खामा प्रेस’ नामक वृत्तसंस्था ने यह दावा किया। कुछ घंटे पहले ही तालिबान के साथ चर्चा कर रहे चीन ने इसका अभी अधिकृत ऐलान नहीं किया है। लेकिन, अफ़गानिस्तान के लिथियम खदानों पर नियंत्रण पाने के लिए चीन ने बड़ा खेल खेला होने का दावा किया जा रहा है।

अफ़गानिस्तान में कम से कम एक ट्रिलियन डॉलर्स से भी अधिक मूल्य के लिथियम के भंड़ार मौजूद है, ऐसा अमरीका एवं पश्चिमी देशों का कहना हैं। इस देश के नुरीस्तान, कुनार प्रांतों में बड़ी मात्रा में लिथियम होने की बात पहले के सर्वेक्षण से स्पष्ट हुई थी। यहां के पत्थरों में ३० प्रतिशत लिथियम होने की जानकारी सामने आयी थी। लिथियम का यह भंड़ार पाने के लिए पहले अमरीका एवं यूरोपिय देश और चीन ने कोशिश की थी। लेकिन, अफ़गानिस्तान की पश्चिमी समर्थक जनतांत्रिक सरकार के विरोध में तालिबान का संघर्ष होने से तब लिथियम एवं अन्य खनिजों का खनन करना कठिन हुआ था।

लेकिन, अमरीका की सेना वहां से हटने के बाद तालिबान ने अफ़गानिस्तान का क्ज़ा पाया और तभी से चीन ने सीधे तालिबान के साथ ही इन खनिजों के खनन की गतिविधियां शुरू की है। इस मुद्दे पर तालिबानी नेता और चीन के अधिकारियों की कई बैठक हुई हैं। लेकिन, चीन की शर्तों पर खनिज संपत्ति का खनन करने की अनुमति देने के लिए तालिबान तैयार ना होने का दावा किया जा रहा है। अफ़गानिस्तानी हुकूमत को स्वीकृति प्रदान करने की शर्त के साथ तालिबान ने अन्य मांगे भी चीन के सामने रखी थी।

ऐसी स्थिति में खनिज खनन कर रही चीन की ‘गोचीन’ कंपनी ने तालिबान के साथ १० अरब डॉलर्स का समझौता करने की खबर अफ़गान वृत्तसंस्था ने जारी की है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तू के निर्माण में आवश्यक लिथियम का अफ़गानिस्तान में खनन करके चीन वैश्विक सप्लाई चेन में अपना स्थान फिर से बनाने की कोशिश करता दिख रहा है। इसके बदले में चीन अफ़गानिस्तान में भूमिगत मार्ग, जलबिजली प्रकल्प, बांध, राजमार्ग जैसी बुनियादी सुविधाओं का करेगा, ऐसा इस वृत्तसंस्था ने कहा है।

लेकिन, तालिबान की हुकूमत चीन को इतने आसानी से लिथियम खनन करने की अनुमति नहीं देगी, यह दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे हैं। चीन के नागरिक और अधिकारियों को अवैध ढ़ंग से खनिज संपत्ति का खनन करने के मामले में तालिबानी हुकूमत ने हिरासत मे लिया था। साथ ही चीन के कुछ अधिकारियों पर खनिज संपत्ति की तस्करी करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। लिथियम के करीबन १००० टन पत्थरों की तस्करी करने के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था, इसपर विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.