चीन ने एक ही समय पर किया पांच युद्धाभ्यासों का आयोजन

बीजिंग – ‘बोहोई सी’, ‘यलो सी’, ‘ईस्ट चायना सी’ और ‘साउथ चायना सी’ जैसे चार समुद्री क्षेत्रों में एक ही समय पर पांच युद्धाभ्यासों का आयोजन करके चीन ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने की कोशिश की है। बीते महीने में भी चीन ने इसी तरह से चार युद्धाभ्यासों का आयोजन करके आक्रामकता दिखाई थी। तभी अमरीका ने लंबी दूरी तक गश्‍त करनेवाले विमान रवाना करके चीन को इशारा भी दिया था। इसी बीच बीते कुछ दिनों से जापान, तैवान एवं आग्नेय एशियाई देश चीन की आक्रामकता को चुनौती देने लगे हैं। इस पृष्ठभूमि पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करके चीन इस क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश में जुटा होने की बात दिख रही है।

china-navy-exerciseचीन के मेरिटाईम सेफ्टी ऐडमिनिस्ट्रेशन ने अपनी वेबसाईट पर इस हरएक युद्धाभ्यास की जानकारी साझा की है। चीन की नौसेना के प्रगत विध्वंसकों का बेड़ा एक ही समय पर चार समुद्री क्षेत्रों में युद्धाभ्यास करने में व्यस्त होने की बात इस वेबसाईट पर कही गई है। इसमें ‘साउथ चायना सी’ के पैरासेल द्विपों के करीब दो और ‘ईस्ट चायना सी’ के क्षेत्र में जारी एक युद्धाभ्यास का समावेश है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के निकट ‘यलो सी’ और ‘बोहोई सी’ में भी चीन युद्धाभ्यास कर रहा है। इन युद्धाभ्यास के क्षेत्रों में सभी विदेशी जहाज़ों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। अपनी नौसेना को युद्ध के लिए तैयार रखने के लिए चीन ने इससे पहले भी युद्धाभ्यास का आयोजन किया था। लेकिन, बीते दो महीनों में चार समुद्री क्षेत्रों में चीन का इस तरह युद्धाभ्यास करना विशेष घटना साबित होती है।

china-navy-exerciseबीते महीने में भी इन्हीं चार समुद्री क्षेत्रों में चीन ने एक ही समय पर चार युद्धाभ्यासों का आयोजन किया था। अपने समुद्री क्षेत्र की संप्रभुता के लिए यह युद्धाभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं और अन्य देश इसमें दखलअंदाज़ी ना करें, यह इशारा भी चीन ने दिया था। इसके बावजूद अमरीका ने इनमें से ‘साउथ चायना सी’ के समुद्री क्षेत्र में युद्धपोत एवं लंबी दूरी के गश्‍त विमान रवाना करके चीन को इशारा दिया था। इस हवाई गश्‍त पर गुस्सा व्यक्त करके चीन ने अमरीका को धमकाया भी था। लेकिन, अगले कुछ ही दिनों में आग्नेय एशियाई देशों में से फिलिपाईन्स, इंडोनेशिया ने चीन के युद्धाभ्यास और इस क्षेत्र में आक्रामकता दिखाने के खिलाफ़ पुख्ता भूमिका अपनाकर चीन को चुनौती दी है।

जापान ने भी ‘ईस्ट चायना सी’ में अपनी समुद्री गश्‍त बढ़ाकर एवं सेंकाकू के समुद्री क्षेत्र में मछुआरों के जहाज़ रवाना करके चीन को जोरदार प्रत्युत्तर देने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा तैवान के समुद्री और हवाई क्षेत्रों में भी तनाव बढ़ रहा है। अमरीका ने तैवान में सेना उतारने पर तैवान को चीन में शामिल करने के लिए बल का प्रयोग किया जाएगा, ऐसी धमकी चीन के सरकारी मुखपत्र ने दी है। अमरीका ने तैवान में सेना उतारने का अभी ऐलान नहीं किया है। फिर भी अमरीका और तैवान के बीच बढ़ रहे लष्करी सहयोग की पृष्ठभूमि पर बेचैन हुए चीन द्वारा धमकाए जाने की बात स्पष्ट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.