यूक्रैन के मुद्दे पर ब्रिटेन और अमरीका की रशिया को चेतावनी

ukraine-britain-russia-us-2लंदन/वॉशिंग्टन/मास्को – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रैन पर हमला करने की भूल की तो उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, ऐसा इशारा ब्रिटेन ने दिया है| इसी बीच रशिया ने यूक्रैन की सीमा के करीब शुरू की हुई गतिविधियों को लेकर हमारे सभी विकल्प खुले हैं, यह इशारा अमरीका ने दिया है| ब्रिटेन और अमरीका का यह आक्रामक रवैया रशिया पर दबाव बढ़ाने की कोशिश होने का दावा विश्‍लेषकों ने किया| इसी पृष्ठभूमि पर यूक्रैन में राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की की सरकार का तख्ता पलटने की साज़िश रची जाने की खबर है|

ukraine-britain-russia-us-3यूक्रैन के मिलिटरी इंटेलिजन्स ने कुछ ही दिन पहले इशारा दिया था कि, अगले वर्ष के शुरू में रशिया यूक्रैन पर हमला कर सकती है| अमरीका और नाटो सदस्य देशों ने यूक्रैन की सीमा के करीबी इलाके में रशिया की गतिविधियों के सबूत सामने लाना शुरू किया था| अमरीका और अन्य देशों ने यूक्रैन को अतिरिक्त हथियारों की आपूर्ति करने के संकेत दिए थे| यह संकेत और इससे पहले सामने आए हुए सबूत रशिया को रोकने की कोशिशों का हिस्सा माने जा रहे हैं| लेकिन, इसे मुद्दा बनाकर रशिया ने पश्‍चिमी देशों पर आरोप लगाकर कहा था कि, वे उन्माद फैला रहे हैं| इसके बावजूद पश्‍चिमी देशों की रशिया पर दबाव ड़ालने की कोशिश जारी है और ब्रिटेन एवं अमरीका द्वारा जारी की गई ‘वॉर्निंग’ इसी का हिस्सा माना जाता है|

ukraine-britain-russia-us-1शुक्रवार के दिन ब्रिटेन की विदेशमंत्री लिज़ ट्रुस ने यूक्रैन के विदेशमंत्री से बातचीत की| इसके बाद ब्रिटेन के राजनीतिक दायरे से रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन को संदेश दिया गया| इसमें यूक्रैन पर हमला करने की योजना रद करके सीमा पर तैनात ९० हज़ार से अधिक सैनिकों की तैनाती पीछे हटाने को कहा गया है| यदि राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूक्रैन पर हमला किया तो उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह बयान ब्रिटेन ने अपने इशारे में किया है| ब्रिटेन के इस इशारे के बाद अमरीका ने भी तीव्र भूमिका अपनाई है|

ukraine-britain-russia-us-4‘यूक्रैन की सीमा के करीब रशियन गतिविधियों के मुद्दे पर हम सभी विकल्प रखते हैं| इसके लिए आवश्यक योजना भी तैयार है’, ऐसा इशारा अमरीका के विदेश विभाग की वरिष्ठ अधिकारी कैरेन डॉन्फ्राईड ने दिया| रशिया की गतिविधियों को लेकर नाटो अगले हफ्ते बैठक का आयोजन कर रही है| अमरिकी अधिकारी ने इस बैठक के संकेत दिए| अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुविन ने युक्रैन के वरिष्ठ अफसरों से बातचीत करने की जानकारी भी सामने आयी है| अमरीका ने यूक्रैन को अतिरिक्त हथियार प्रदान करने के लिए कदम बढ़ाए हैं और इसके तहत ‘जैवेलिन ऐण्टी टैंक मिसाइल’, ‘स्टिंगर’ मिसाइल एवं ‘एमआय-१७’ हेलिकॉप्टर्स की यूक्रैन को आपूर्ती की जाएगी, यह जानकारी सूत्रों ने साझा की| अमरीका ने यूक्रैन को हाल ही में दो ‘आयलैण्ड क्लास’ गश्त पोत भेजे हैं|

इसी बीच यूक्रैन में राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की की सरकार का तख्ता पलटने की कोशिश का वृत्त प्राप्त हुआ है| इसके पीछे रशिया का हाथ होने का आरोप लगाया गया है और इसके लिए रशिया ने यूक्रैन के अरबपति उद्यमि रिनात अख्मेतोव को ज़रिया बनाने की बात कही जा रही है| अख्मेतोव एवं रशियन सरकार ने इससे संबंधित सभी दावे ठुकराए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.