रशिया और जापान समेत युरोप के १२ देशों में ‘बर्ड फ्लू’ का हुआ फैलाव – लाखों पक्षियों को मार दिया गया

लंदन/टोकियो/मॉस्को – अगस्त महीने में रशिया के एक फार्म से शुरू हुए ‘बर्ड फ्लू’ के दायरे में बड़ी भयानक बढ़ोतरी होने की जानकारी सामने आ रही है। रशिया से शुरू हुआ यह फैलाव, अब कज़ाकस्तान और जापान के साथ युरोप के १२ देशों में पहुँचा होने की बात स्पष्ट हुई है। रशिया में पिछले चार महीनों में १८ लाख से अधिक पक्षियों की मौत हुई है और जापान में १४ लाख से अधिक पक्षियों को मार देना पड़ा होने की जानकारी प्राप्त हुई है। युरोप में भी इस महामारी में मरनेवालें एवं मार दिए गए पक्षियों की संख्या २० लाख तक जा पहुँची है, ऐसा कहा जा रहा है। इस फैलाव की वजह से ‘पोल्ट्री’ उद्योग को अरबों डॉलर्स का नुकसान होने का दावा भी किया गया है।

bird-fluबीते कुछ वर्षों में युरोप और एशियाई देशों को, ‘बर्ड फ्लू’ के फैलाव से लगातार नुकसान पहुँचने की बात दिखाई दी है। इससे पहले सन २०१४ एवं २०१६ में भी युरोप में ‘बर्ड फ्लू’ ने कोहराम मचाया था। लेकिन इस बार कोरोना वायरस की महामारी की पृष्ठभूमि पर फैलें ‘बर्ड फ्लू’ के कारण, संकट का दायरा अधिक ही बढ़ा होने की बात कही जा रही है। युरोप की यंत्रणा ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार, फिलहाल देखें जा रहें ‘बर्ड फ्लू’ के फैलाव की शुरुआत रशिया से हुई है। अगस्त महीने में पश्‍चिमी रशिया के एक फार्म पर पाँच पक्षी ‘बर्ड फ्लू’ से मरे थे। इसके बाद रशिया से कज़ाकस्तान में इस महामारी का फैलाव हुआ।

मई महीने के बाद का समय, रशिया और युरोप में पक्षियों के स्थानांतरण का समय होता है। इस दौरान रशिया से लाखों पक्षी युरोपीय देशों में स्थानांतरण करते हैं। इस बात को मद्देनज़र रखते हुए, युरोपीय यंत्रणा ने रशिया से फैलाव शुरू हुई इस महामारी को लेकर सावधानी बरतने का इशारा भी दिया था। लेकिन, इसके बाद भी युरोप में बड़ी मात्रा में ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव होने की बात सामने आयी हैं। ‘युरोपियन फूड सेफ्टी ऑथोरिटी’ ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार, युरोप के १२ देशों में ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव हुआ है।

‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव हुए देशों में ब्रिटेन, फ्रान्स, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, नेदरलैण्ड, डेन्मार्क, आयर्लंड़, स्वीड़न, पोलैण्ड, स्लोवेनिया और क्रोएशिया का समावेश है। इस महामारी ने सबसे अधिक पोलैण्ड को नुकसान पहुँचाया होने की बात सामने आयी है। इस देश में लगभग १० लाख पक्षियों को मारकर नष्ट करना पड़ा है, यह जानकारी स्थानीय यंत्रणा ने प्रदान की। इसके बाद नेदरलैण्ड में लगभग पाँच लाख पक्षी मारे गए हैं। बेल्जियम में डेढ़ लाख से अधिक पक्षियों को मार दिया गया है, ऐसा कहा गया है। युरोप में ‘बर्ड फ्लू’ के तीन अलग अलग प्रकार देखें गए हैं। इससे संक्रमित हुए पक्षियों में मुर्गियों के साथ टर्की, बतख एवं हंसों का समावेश है।

रशिया और युरोप के अलावा कज़ाकस्तान एवं जापान को भी ‘बर्ड फ्लू’ से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कज़ाकस्तान में करीबन १० लाख पक्षियों की मृत्यु हुई है। वहीं, जापान में इस महीने में करीबन १४ लाख मुर्गियों को मारकर नष्ट करने की जानकारी स्थानीय यंत्रणा ने साझा की। ‘वर्ल्ड ऑर्गनायझेशन फॉर एनिमल हेल्थ’ नामक आन्तर्राष्ट्रीय संगठन ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार, इस्रायल और दक्षिण कोरिया में भी ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव शुरू हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.