जम्मू-कश्मीर को तोड रही दीवार गिर पडी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

श्रीनगर: गुरुवार से जम्मूकश्मीर और लद्दाख केंद्र प्रशासित प्रदेश बना है| जम्मूकश्मीर के राज्यपाल गिरीशचंद्र मुर्मू तथा लद्दाख के राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का शपथविधि समारोह संपन्न हुआ| धारा ३७० हटाकर भारत और जम्मूकश्मीर में खड़ी की गई विद्रोहियों की कृत्रिम दीवार आज नष्ट हुई है, ऐसा कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस निर्णय का स्वागत किया है| देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की १४४ वे जयंती के निमित्त से गुजरात में आयोजित किए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बोल रहे थे|

५ अगस्त के रोज केंद्र सरकार ने संसद में जम्मूकश्मीर का विशेष दर्जा हटाकर इस राज्य को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करनेवाला विधेयक प्रस्तुत किया था| राज्यसभा और लोकसभा में विधेयक मंजूर होने के बाद राष्ट्रपति ने उसपर हस्ताक्षर किए| उसके बाद जम्मूकश्मीर और लद्दाख भी केंद्र शासित प्रदेश बना है| जिसकी वजह से भारत के राज्य की संख्या २८ हुई है और ९ केंद्र शासित प्रदेश बने हैं| जम्मूकश्मीर को मिले इस नये दर्जे के बाद पहले राज्यपाल के तौर पर गिरीशचंद्र मुर्मू का चुनाव हुआ है| श्रीनगर में उनका शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ| जम्मूकश्मीर के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गीता मित्तल ने उन्हें शपथ दिलाई है| तथा राधाकृष्ण माथुर लद्दाख के राज्यपाल बने हैं| जम्मूकश्मीर के बारे में केंद्र शासन ने लिए निर्णय के विरोध में कई लोगों ने बंद पुकारा था| हमारे अधिकार केंद्र सरकार ने छीनने का आरोप स्थानीय में से कई लोगों ने किया है| पर यह निर्णय जम्मूकश्मीर को देश से अधिक मजबूत रूप से जोड़ने के लिए लिया गया है, ऐसा कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका समर्थन किया है|

जम्मूकश्मीर को भारत से तोड़ने की सोच रखनेवाले विद्रोहियों की कृत्रिम दीवार जमीनदोस्त हुई है| देश को एकसंघ करने का सरदार पटेल की धारणा उनके भव्य प्रतिमा के सामने हम यह घोषणा कर रहे हैं, ऐसा कहकर प्रधानमंत्री ने इसपर समाधान व्यक्त किया है| गुजरात में सरदार पटेल इनके स्टैचू ऑफ यूनिटीके सामने बोलते हुए प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक निर्णय का महत्व रेखांकित किया है| धारा ३७० की वजह से जम्मूकश्मीर में आतंकवाद फैला था, ऐसा आरोप किया है| तथा आतंकवाद ने अबतक ४० हजार से अधिक लोगों की जान ली है, इस की याद प्रधानमंत्री ने दिलाई है| इस रक्तपात को जिम्मेदार होनेवाले पाकिस्तान का सीधा उल्लेख न करते हुए प्रधानमंत्री ने इस देश पर कड़ी आलोचना की है|

भारत के सामने युद्ध में जो देश जीत नहीं सकते| वह आतंकवाद का अवलंब करते हैं| भारत के विविधता में एकता को झटका देकर भारत में दरार निर्माण करने का इस देश का प्रयत्न है, ऐसा आरोप प्रधानमंत्री ने किया है| पर विविधता में एकता यह भारत की पहचान है और वह देश से कोई भी नहीं छीन सकते, ऐसा विश्वास प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया है|

दौरान जम्मूकश्मीर में कई लोगों ने इस निर्णय का विरोध किया है और कई जगह हडताल किया गया हैं| पर उसके पीछे आतंकवादी एवं विद्रोहियों का दबाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है| पिछले कुछ दिनों से जम्मूकश्मीर में आतंकवादियों ने माल परिवहन करनेवाले पांच ट्रक ड्राइवर की जान ली है| तथा दुकानदारों को भी आतंकवादी तथा विद्रोहियों ने धमकाया है| जिसकी वजह से बहुत दुकानें बंद दिखाई दे रही है| कुछ समय के बाद वहां की परिस्थिति पूर्व स्थिति पर आएगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है| विशेष रूप से जम्मूकश्मीर में वित्त व्यवहार को चालना मिलेगी और वहां की परिस्थिति गतिमान रूप से बदलेगी ऐसे चिन्ह दिखाई दे रहे हैं|

पर आतंकवादी, विद्रोही शक्ति वैसा ना हो इसके लिए जान की बाजी लगा रहे हैं| पर अधिक समय तक वह जनता को अपने दबाव में नहीं रख सकते, ऐसा दावा विशेषज्ञों से किया जा रहा है| लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने जल्लोष करने की खबर है| आजतक जम्मूकश्मीर का भाग बने रहे लद्दाख क्षेत्र के अधिकार नजरअंदाज किए गए थे| पर अब हमें न्याय मिला है और हमारा विकास होगा, ऐसा विश्वास लद्दाख की जनता ने व्यक्त किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.