जम्मू-कश्मीर की यात्रा के बाद यूरोपिय संसद के सदस्यों ने किया भारत का समर्थन

श्रीनगर – ‘जम्मू-कश्मीर यह भारत का अंदरुनी मसला है| पर, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद यह सिर्फ भारत से जुडी समस्या नही है| बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय समस्या है| इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत के पक्ष में एवं आतंकवाद के विरोध में खडा रहें’, इन शब्दों में यूरोपिय महासंघ के सांसदों ने भारत का समर्थन किया| साथ ही जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का बलि हुए ट्रक चालक के प्रति सहानुभूति व्यक्त करके यूरोपिय सासंदों ने उनकी हत्या की कडे शब्दों में आलोचना की|

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सीखानेवाली कार्रवाई करके पीओके में बनी पाकिस्तानी सेना की चौकियां उडा दी थी| पर, अपना नुकसान नही हुआ है, यही दिखाने के लिए पाकिस्तान ने कुछ विदेशी राजनयिक अफसरों को और पत्रकारों को पीओके की नियंत्रण रेखा की यात्रा करवाई थी| हिमत हो तो भारत भी दुसरे देशों के लोगों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा करवाए, यह चुनौती पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दी थी| 

इसके बाद यूरोपिय महासंघ के सांसदों का शिष्टमंडल जम्मू-कश्मीर पहुंचा था| इस शिष्टमंडल ने पहले प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की| उसके बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति देखकर वहां शांति होने की बात कही| इसके अलावा जम्मू-कश्मीर यह भारत का अंदरुनी मसला है यह कहकर इस शिष्टमंडल ने भारत की भूमिका का समर्थन किया| साथ ही जम्मू-कश्मीर यह भारत का अंदरुनी मसला हो पर वहां का आतंकवाद सिर्फ भारत की समस्या नही है, इस ओर इस सांसदों के शिष्टमंडल ने ध्यान आकर्षित किया| इस आतंकवाद के विरोध में लड रहे भारत के समर्थन में हम खडें है, यह कहकर यूरोपिय सांसदों ने पाकिस्तान को झटका दिया है|

यूरोपिय सांसदों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा करवाना यानी कश्मीर मुद्दा अंतरराष्ट्रीय बनाया जा रहा है, यह आलोचना कुछ लोगों ने की थी| फ्रान्स की थिएरी मरियानी ने यूरोपिय शिष्टमंडल की यह यात्रा यानी भारत के अंदरुनी कारोबार में हस्तक्षेप नही है, यह भी कहा| आतंकवादी किसी एक देश को नष्ट कर सकते है| इससे पहले हमनें अफगानिस्तान और सीरिया की यात्रा की थी| इस दौरान आतंकवाद क्या तबाही कर सकता है, इसका एहसास हमें हुआ है| इसी लिए आतंकवाद के विरोधी लडाई में हम भारत के साथ है, ऐसा मरियानी ने स्पष्ट किया|

वही, हेन्री मलोस इस यूरोपिय महासंघ के सांसद ने हमने जम्मू-कश्मीर के पुलिस एवं सरपंच के साथ एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ भी बातचीत की है, यह जानकारी दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.