‘चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी’ के प्रमुख के तौर पर जनरल नरवणे नियुक्त

नई दिल्ली – भारत के पहले रक्षाबलप्रमुख जनरल बिपीन रावत की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत होने के बाद नए रक्षाबलप्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है| इसी के हिस्से के तौर पर सेनाप्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को ‘चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी’ के प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया है| इस वजह से जनरल नरवणे दिवंगत जनरल रावत के बाद रक्षाबलों के सबसे ज्येष्ठ सेना अधिकारी हैं| नए रक्षाबलप्रमुख की नियुक्ति होने तक जनरल नरवणे ज़िम्मा संभालेंगे और इसी उद्देश्य से उनकी इस पद पर नियुक्ति की गई है|

रक्षाबलप्रमुख जनरल रावत की बीते हफ्ते हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हुई थी| उनके पश्‍चात मंगलवार को रक्षाबलों की ‘चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी’ की बैठक हुई| इस दौरान जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य सेना अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई| इस बैठक के बाद जनरल नरवणे की ‘चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी’ के प्रमुख पद पर नियुक्ति की जानकारी प्रदान हुई|

रक्षाबलप्रमुख पद पर नियुक्त होने से पहले तीनों रक्षाबलों के प्रमुखों में से सबसे वरिष्ठ अधिकारी को कमिटी का प्रमुख पद दिया जा रहा था| इसी के तहत जनरल नरवणे को इस पद का ज़िम्मा दिया गया है, ऐसा कहा जा रहा है| फिलहाल वायु सेना के प्रमुख एअरचीफ मार्शल वी.आर.चौधरी ने सितंबर से अपने पद का ज़िम्मा संभाला है| नौसेनाप्रमुख एडमिरल आर.हरी कुमार ने बीते महीने ही अपना पदभार स्वीकार किया है|

‘चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी’ के प्रमुख के तौर पर नियुक्त होने पर जनरल नरवणे ने सौदी अरब के सेनाप्रमुख लेफ्टनंट जनरल फाहद बिन अब्दुल्लाह अल-मुतेर से फोन पर बातचीत की| इस दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दे पर चर्चा होने की बात कही गई है| इसी बीच जनरल रावत की दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद भारतीय रक्षाबलों के स्वतंत्र ‘थिएटर कमांड़’ का निर्णय करने की प्रक्रिया कुछ मात्रा में धीमी होगी, यह दावे किए जा रहे थे|

लेकिन, जनरल रावत ने इसके लिए पहल की और इस प्रक्रिया का नेतृत्व भी वही कर रहे थे| इसके बावजूद पूरी तरह से व्यावसायिक होनेवाले भारतीय रक्षाबलों के थिएटर कमांड स्थापित करने की प्रक्रिया उसी गति से आगे बढ़ेगी, यह विश्‍वास कुछ सामरिक विश्‍लेषक जता रहे हैं|

रक्षाबलों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया अगले दिनों में अधिक गतिमान करने के लिए सरकार अन्य रक्षाबलों के प्रमुखों ने उत्सुकता दिखाई है| इसके नतीज़े करीबी दिनों में दिखाई देंगे, यह विश्‍वास व्यक्त किया जा रहा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.