‘रॉ’ के प्रमुख कर रहे हैं नेपाल का दौरा

काठमांडू – भारत के सेनाप्रमुख अगले महीने में नेपाल का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले भारत की गुप्तचर संगठन ‘रिसर्च ऐण्ड ऐनालिसिस विंग’ (रॉ) के प्रमुख सामंत गोयल नेपाल के दौरे पर गए हैं। चीन ने नेपाल की ज़मीन पर कब्ज़ा करने की बात सामने आने के बाद नेपाल की चीन समर्थक के.पी.शर्मा ओली की सरकार मुश्‍किलों में फंसी है। इस सरकार को विपक्षी दल एवं जनता की आलोचना का मुकाबला करना पड़ रहा है। इसके बाद के.पी.शर्मा ओली ने भारत से मेल करने के संकेत देनेवाले कुछ निर्णय बीते कुछ दिनों में किए हैं। इस पृष्ठभूमि पर ‘रॉ’ प्रमुख का यह नेपाल दौरा अहमियत रखता है।

RAW-chiefनेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ने भारत पर अपनी भूमि पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाकर नया नक्शा भी प्रसिद्ध किया था। इसके बाद भारत और नेपाल के संबंधों में दरार आई थी। सीमा विवाद पर चर्चा करने के लिए अब नेपाल ने ही माहौल का निर्माण करना आवश्‍यक है, यह बात भारत ने स्पष्ट की थी। क्योंकि, भारत का क्षेत्र अपने नक्शे में शामिल करके नेपाल ने ही दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन किया था। दोनों देशों के सीमा विवाद का हल बातचीत से निकालना संभव है, यह भारत का कहना था।

दोनों देशों के बिगड़े संबंध पटरी पर लाने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री ने स्वयं कोशिश शुरू की थी। इसमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं प्रदान करके द्विपक्षीय चर्चा शुरू करने की बिनती भी की थी। इसके अलावा विवादित नक्शा प्रसिद्ध हुए पाठ्यपुस्तक पर पाबंदी भी लगाई थी। भारत विरोधी के तौर पर पहचान रखनेवाले ईश्‍वर पोखरेल को रक्षामंत्री के पद से हटाया भी गया है। साथ ही भारत के सेनाप्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को नेपाल का मानद जनरल पद देने का निर्णय भी ओली सरकार ने किया है।

चीन को संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री ओली यह भूमिका अपना रहे हैं, ऐसा कहा जा रहा है। क्योंकि, चीन ने नेपाल के हुमला ज़िले में कब्जा किए क्षेत्र पर तेज़ गति से निर्माण कार्य शुरू किया है, यह निर्माण कार्य ‘बॉर्डर पिलर १२’ के अंदर है। इसके अलावा नेपाल के लापचा ज़िले के बड़े क्षेत्र पर चीन ने अतिक्रमण किया है। चीन के इस अतिक्रमण के मुद्दे पर नेपाल के विपक्षी दल ओली सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। साथ ही सरकार को जनता का समर्थन भी घट गया है।

इस पृष्ठभूमि पर ‘रॉ’ के प्रमुख सामंत गोयल नेपाल के दौरे पर गए हैं। अपनी इस यात्रा में ‘रॉ’ के प्रमुख सामंत गोयल ने नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल से चर्चा करने का वृत्त है। इस चर्चा का ब्यौरा अभी सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.