ईरान के नागरी परमाणु कार्यक्रम को प्रदान की सहुलियत भी अमरिका ने हटाई

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – पश्‍चिमी देशों के साथ हुए परमाणु समझौते की परवाह किए बिना खतरनाक स्तर पर युरेनियम का संवर्धन शुरू करनेवाले ईरान पर फंदा कसने के लिए अमरिका ने शुरूआत की है| अमरिका ने ईरान के नागरी परमाणु कार्यक्रम को दी हुई सहुलियत भी पीछे हटाने का निर्णय किया है, अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने इस निर्णय की जानकारी घोषित की| ईरान के फोर्दो परमाणु केंद्र में शुरू प्रक्षोभक गतिविधियां इस निर्णय के लिए कारण बनी है, यह आरोप विदेशमंत्री पोम्पिओ ने किया|

पिछले हफ्ते में ईरान ने फोर्दो परमाणु केंद्र में तय मर्यादा के बाहर युरेनियम का संवर्धन और सेंट्रिफ्युजेस कार्यान्वित किए थे| इसी बीच कुछ दिन पहले ईरान ने इसी परमाणु केंद्र का अगला स्तर कार्यरत करने की शुरूआत की है| पहाडी क्षेत्र में छुपाकर निर्माण किया गया फोर्दो परमाणु केंद्र अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों से दूर रखकर ईरान ने परमाणु समझौते का उल्लंघन किया था| साथ ही परमाणु समझौते में तय हुए मुद्दों के अनुसार ईरान को तय सीमा से भी अधिक युरेनियम संवर्धन और सेंट्रिफ्युजेस पर काम करने के लिए अनुमति नही दी गई थी| पर यूरोपिय देश अमरिका के आदेशों का पालन कर रहे है, यह आरोप करके ईरान ने परमाणु समझौते के मुद्दों का उल्लंघन करना शुरू किया था|

फोर्दो परमाणु केंद्र में शुरू ईरान की इन गतिविधियों पर अमरिका के साथ यूरोपिय देशों ने भी आलोचना की थी| इस पृष्ठभूमि पर अमरिका ने नागरी परमाणु समझौते के अंतर्गत ईरान को दी सहुलियत पीछे लेने का निर्णय किया है| अमरिका के प्रतिबंधों की वजह से मित्रदेशों का नुकसान ना हो, इस लिए अमरिका ने ईरान के नागरी परमाणु समझौते से संबंधित देशों को सीमित स्तर पर सहयोग करने की अनुमति दी थी| पर यह सहुलियत अमरिका ने हटाई है और इस वजह से ईरान के साथ परमाणु उर्जा के लिए सहयोग कर रहे देशों का भी अब नुकसान होगा|

अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा आयोग ने भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चेतावनी दी है| वर्ष २०१५ में ईरान ने पश्‍चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौते के अनुसार परमाणु केंद्र में ‘हेवी वॉटर’ का भंडार १३० टन तक सीमित रखना जरूरी था| पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा आयोग ने सोमवार के दिन प्रसिद्ध की हुई जानकारी के अनुसार ईरान ने यह सीमा भी लांघकर करीबन आधा टन अधिक भंडार किया है| यह बढोतरी भी खतरनाक होने की चेतावनी परमाणु उर्जा आयोग ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.