भारतीय सेना के हमले में पाकिस्तानी सेना के बंकर्स ध्वस्त

नई दिल्ली, दि. ८ : शहीद सैनिकों के शवों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करते हुए उक़सानेवाली पाकिस्तानी सेना को भारत से उग्र जबाब मिल रहा है| टैंकभेदी तोपों से जम्मू-कश्मीर नियंत्रणरेखा के पास के पाकिस्तानी सेना के बंकर्स ध्वस्त होने का वीडियो दुनिया के सामने आया है| इस वीडियो का समय स्पष्ट नहीं हुआ है, फिर भी इस हमले में पाकिस्तानी सेना का बहुत बड़ा नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं| भारतीय मीडिया ने इस वीडियो की खबर पर ज़ोर दिया होकर, इसपर पूरे देश में समाधान व्यक्त किया जा रहा है|

जम्मू-कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर गश्त लगानेवाले भारतीय सैनिकों पर हमला करके, शहीद जवानों के सिर काटने का नृशंस कार्य पाकिस्तान के सेनापथक ने किया था| इसपर पूरे देशभर से संतप्त प्रतिक्रियाएँ आयीं थीं| ‘और कितने समय तक पाकिस्तान के कारनामें बदार्श्त करने पड़ेंगे’ ऐसा सवाल आम लोगों से पूछा जा रहा था| लेकिन पाकिस्तान की इस अमानवीय करतूत का जबाब दिया जायेगा, ऐसा भरोसा भारतीय सेना ने दिलाया था| साथ ही, भारत के रक्षामंत्री ने, लोगों को अपनी सेना पर भरोसा रखने का आवाहन किया था| इसके बाद भारतीय सेना ने नियंत्रणरेखा पर की पाकिस्तान की छेड़छाड़ का ज़ोरदार जबाब देने की शुरुआत की थी|

भारतीय सेना द्वारा जबाब में की कार्रवाई में पाकिस्तान का बहुत बड़ा नुकसान हुआ, ऐसी खबरें प्रकाशित हुई थीं| लेकिन सोमवार के दिन इस संदर्भ में प्रकाशित हुआ वीडियो में से, पाकिस्तानी सेना के नुकसान की झलक सामने आयी है| इस वीडियो में भारतीय सेना द्वारा की गयी तोपगोलों की बौछार में पाकिस्तानी सेना के बंकर्स ध्वस्त हुए, ऐसा स्पष्ट रूप में दिखायी देता है| यह हमला कब हुआ, वह हालाँकि स्पष्ट नहीं हुआ है, मग़र फिर भी भारत के शहीद सैनिकों के शवों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने के बाद यह हमला किया गया, ऐसा दावा कुछ मीडिया ने किया है| इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कितने सैनिक मारे गए हुए, इसकी जानकारी भी अब तक मिली नहीं है| लेकिन सामान्य तौर पर बंकर्स में तैनात रहे सैनिकों का विचार किया, तो पाकिस्तानी सेना को बहुत बड़ा नुकसान बर्दाश्त करना पड़ेगा, ऐसा दावा सेना के विशेषज्ञ कर रहे हैं|

पाकिस्तानी सेना की इस चौकी का इस्तेमाल करते हुए आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर रहे थे, ऐसी जानकारी सामने आयी है| इसी कारण भारतीय सेना के इस हमले को, रणनीति के दृष्टिकोण से बहुत बड़ा महत्त्व प्राप्त हुआ है, ऐसा दावा किया जाता है| आगे चलकर भारतीय सेना पाकिस्तान को ऐसा ही करारा जबाब दें, ऐसी माँग पूर्व सेना के अधिकारी समेत विशेषज्ञ कर रहे हैं| ‘इसके आगे अपने उक़सानेवाले कारनामों का भारत संयम से जबाब देगा, इस भ्रम में पाकिस्तान न रहें, ऐसा कड़ा संदेश पाकिस्तान को मिलना ही चाहिए था| वह संदेश भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बंकर्स ध्वस्त करते हुए दिया है, इसपर पूर्व सेना के अधिकारी समाधान जता रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.