बलोचिस्तान में पाकिस्तान से हो रहे जुलूम सामने लाने के लिए नई मुहीम

लंदन – मानवाधिकार का हनन करने के लिए कुप्रसिद्ध होनेवाले पाकिस्तान का लष्कर और गुप्तचर संगठन ‘आईएसआई’ से बलोच जनता पर हो रहे जुलुम दुनिया के सामने रखने के लिए मुहिम शुरू की जा रही है| इसके नुसार ब्रिटेन की राजधानी लंदन में प्रदर्शन शुरू हुए है| अबतक बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने हजारों लोगों को गिरफ्त में रखा है और इन लोगों का आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी तक प्राप्त नही हो सकी है, इस ओर पुरी दुनया का ध्यान आकर्षित करने के लिए इन प्रदर्शनों का आयोजन किया है, यह जानकारी बलोच संगठनों ने दी|

वर्ल्ड बलोच ऑर्गनायजेशन (डब्ल्यूबीओ) और बलोच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी) ने लंदन में मानवी अधिकारों संबंधी जागरूकता के नाम से मुहिम शुरू की है| इसके तहेत वह पाकिस्तान की सेना और आईएसआई से बलोच, सिंधी, पश्तून, मोहाजिरों पर हो रहे अन्याय के विरोध में आवाज उठा रहे है|

अबतक पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने हजारों बलोच, सिंधी और पश्तुन नागरिकों को कब्जें में किया है| इनमें शिक्षक, छात्रा, डाक्टर्स, समाज सेवाक और पत्रकारों का भी समावेश है| कुछ लोगों पर काफी अत्याचार करके उनकी हत्या भी की गई है| इन अमानुष हरकतों के विरोध में आवाज उठाने के लिए बलोच संगठन एक हुई है| पाकिस्तान की सेना ने स्थानिय माध्यमों को नियंत्रण में रखा है| पत्रकारों ने बलोच जनता पर हुए अन्याय के विरोध में आवाज उठाया तो उन्हें लक्ष्य किया जा रहा है| स्वयंसेवी संगठन और पत्रकारों को बलोचिस्तान में हो रही गतिविधियों से दूर रखा गया है|

पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की इन अमानुष हरकतों की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान केंद्रीत हो, इस हेतू से बलोच संगठनों ने नई मुहिम शुरू की है| इस मुहिम के तहेत बलोच गुटों ने पाकिस्तान की इन अमानुष हरकतों का निषेध करने के लिए प्रदर्शन शुरू किए है और इसके आगे भी यह प्रदर्शन जारी रहेंगे, यह जानकारी कुछ सदस्यों ने दी|

बलोच गुटों की इस मुहिम की वजह से ब्रिटेन के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित होगा और पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का दबाव बनाना मुमकिन होगा, यह दावा वर्ल्ड बलोच ऑर्गनायजेशन कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.