इस्रायल इंडोनेशिया को भी अब्राहम समझौते में शामिल करने की तैयारी में

जेरूसलम  – यूएई, बहरीन और मोरोक्को के बाद इस्रायल और चार इस्लामधर्मी देशों को अब्राहम समझौते में शामिल करने की कोशिश में हैं। इनमें इंडोनेशिया, मॉरिशियाना, सोमालिया और नाइजर इन देशों का समावेश है। इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन इसके लिए पहल कर रहे हैं, ऐसी जानकारी सामने आ रही हैं। अमरीका का बायडेन प्रशासन भी इसके लिए इस्रायल के पक्ष में होने की खबर प्रसिद्ध हुई हैं।

साल २०२० में इस्रायल ने अमरीका की मध्यस्थता से यूएई, बहरीन जैसे अरब देशों के साथ सबसे पहले अब्राहम समझौता किया था। इस्रायल और अरब देशों के ताल्लुकात सुधार ने के लिए एवं व्यापारी और सैन्य स्तर पर सहयोग स्थापित होने के लिए इस समझौते की सहायता मिलने का दावा तीनों देश कर रहे हैं। इस सहयोग में अन्य अरब और इस्लामधर्मी देशों को शामिल करने के लिए हम कोशिश करेंगे, ऐसा इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने दो महीने पहले ही किया था।

सौदी अरब को इस समझौते में शामिल करने से कई विवाद खत्म होंगे, ऐसे संकेत इस्रायल के प्रधानमंत्री ने दिए थे। पिछले महीने में यूरोप की एक बैठक के अवसर पर इस्रायल और सौदी के अधिकारियों में खुफिया चर्चा होने की जानकारी सामने आई थी। सौदी के विदेश मंत्री प्रिन्स फैझल ने इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने में कोई भी आपत्ति ना होने की बात स्पष्ट की थी। लेकिन, इससे पहले इस्रायल पैलेस्टिन का मसला खत्म करे, ऐसी मांग सौदी ने रखी थी।

इसके बाद अमरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इस्रायल का दौरा करके प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू से मुलाकात की। इस्रायल एशिया एवं अफ्रीका के अन्य इस्लामधर्मी देशों के साथ सहयोग स्थापित करें, उन्हें अब्राहम समझौते का हिस्सा बनाए, इस मुद्दे पर बायडेन प्रशासन के अधिकारियों ने इस्रायल के प्रधानमंत्री से चर्चा की। इसके बाद ही इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने इंडोनेशिया, सोमालिया, मॉरिशियाना और नाइजर इन देशों के साथ अब्राहम समझौते की चर्चा शुरू करने की खबर इस्रायल ने अखबार ने प्रसिद्ध की।

मॉरिशियाना और नाइजर के सहयोग के लिए जर्मनी इस्रायल की सहायता कर रहा है, ऐसा इसमें कहा गया है। इसके अलावा छाड़ और सुड़ान यह देश भी अब्राहम समझौते में शामिल हो सकते हैं, ऐसा दावा किया जा रहा हैं। पिछले महीने छाड़ ने इस्रायली दूतावास शुरू किया था। इसी बीच सुड़ाना का दौरा करने पहुंचे विदेश मंत्री कोहेन पहले इस्रायली अधिकारी बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.