अमरीका और चीन में हथियारों की दौड़; चीन द्वारा नयी प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली का प्रदर्शन

बीजिंग, दि. ३१ (वृत्तसंस्था) – अमरीका द्वारा दक्षिण कोरिया में प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली ‘थाड’ को तैनात किये जाने के बाद, अब चीन ने भी अमरीका को जवाब दिया है| हमेशा अपनी सैनिकी सज्जता को गोपनीय रखनेवाले चीन ने, पहली बार हवाई सीमा की सुरक्षा के लिए तैयार की प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली का प्रदर्शन किया है| चीन की यह प्रणाली अमरीका की ‘थाड’ को चेतावनी है, ऐसा माना जाता है|

प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली‘पिपल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) की वायुसेना ने सैनिकी प्रदर्शन किया| इस प्रदर्शन में, जमीं से हवा में हमला करनेवाली प्रणाली शामिल थी| चीन की यह प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली दीर्घ, मध्यम और कम दूरी के प्रक्षेपास्त्रों को ढ़ेर कर सकती है| बड़ी उँचाई और कम उँचाई से दागे जानेवाले प्रक्षेपास्त्र को अपनी यह प्रणाली सहजता से भेद सकती है, ऐसा दावा वायुसेना ने किया|

इस प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली के कारण अपने देश की हवाई सुरक्षा अधिक मज़बूत हो गई है, ऐसा दावा चीन की वायुसेना कर रही है| इससे पहले, सैनिकी संचलन के दौरान चीन ने हवाई सुरक्षा प्रणाली को प्रदर्शित किया था| वहीं, अब बहुउद्देशीय प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली को प्रदर्शित किया| इन दोनों प्रणालियों के कारण चीन की हवाई क्षेत्र की संप्रभुता और भी संरक्षित हुई होने का दावा चीन ने किया है|

यह प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली जल्द ही तैनात की जाएगी, ऐसी घोषणा चीन के रक्षा मंत्रालय ने की| अमरीका ने दक्षिण कोरिया में तैनात की हुई ‘थाड’ प्रणाली के खिलाफ़ चीन यह तैनाती करेगा, ऐसी संभावना जताई जाती है|

पिछले कुछ महीनों में, अमरीका और चीन में काफ़ी मतभेद निर्माण हो चुके हैं| ‘साऊथ चायना सी’ के संपूर्ण समुद्री क्षेत्र पर चीन अपना हक जता रहा हैं| साथ ही, चीन ने इस क्षेत्र में अप्राकृतिक द्वीपसमुहों का निर्माण किया है| इन अप्राकृतिक द्वीपों पर अपनीं सैनिकी गतिविधियाँ बढ़ाते हुए चीन इस समुद्री क्षेत्र का सैनिकीकरण कर रहा है, ऐसा आरोप अमरीका ने किया है| वहीं, इस समुद्री क्षेत्र के अधिकारों के मुद्दे पर अमरीका ने, फिलिपाईन्स, व्हिएतनाम जैसे देशों का समर्थन किया है| साथ ही, अमरीका ने इस क्षेत्र में विमानवाहक युद्धपोत, विनाशक भी तैनात किए हैं|

वहीं, दूसरी ओर उत्तर कोरिया के प्रक्षेपास्त्रों से अपने दोस्त राष्ट्रों की सुरक्षा को ख़तरा बढ़ा है, ऐसी घोषणा करते हुए अमरीका ने दक्षिण कोरिया में प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली ‘थाड’ को तैनात करने का फ़ैसला किया है| यह तैनाती पूरी तरह से उत्तर कोरिया के खिलाफ़ है, यह बताते हुए, चीन को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, ऐसा खुलासा अमरीका ने किया था| लेकिन चीन अमरीका के इस दावे का स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है| ‘थाड’ की तैनाती अपने खिलाफ़ ही है, ऐसा आरोप चीन कर रहा है| इस कारण चीन ने, प्रक्षेपास्त्रविरोधी प्रणाली का प्रदर्शन करते हुए अमरीका और दक्षिण कोरिया को क़रारा जवाब दिया, ऐसा कहा जाता है|

china-xi-इसी दौरान, चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने ‘पीएलए’ के ‘स्ट्रॅटेजिक सपोर्ट फोर्स’ के कार्यालय को भेट दी| इस समय ‘स्ट्रॅटेजिक सपोर्ट फोर्स’ पर ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी है, ऐसा जिनपिंग ने कहा| चीन का ‘स्ट्रॅटेजिक सपोर्ट फोर्स’ यह दुनिया में अव्वल, बहादुर और सबपर मात करनेवाला हो, ऐसी उम्मीद जिनपिंग ने जताई|

Leave a Reply

Your email address will not be published.