म्यानमार ने २२ आतंकियों को भारत के हवाले किया

नई दिल्ली – म्यानमार ने भारत के विरोध में गतिविधियाँ कर रहें २२ आतंकियों को भारत के हाथ सौप दिया हैं। इस प्रक्रिया से संबंधित सभी गतिविधियाँ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल के नेतृत्व में की गई। यह भारत की राजनैतिक सफलता है। साथ ही, इससे भारत-म्यानमार द्विपक्षीय संबंध और भी मज़बूत होते दिख रहें हैं।

पिछले कई वर्षों से, भारतविरोधी कारनामों में जुटें बागी, म्यानमार की ज़मीन का इस्तेमाल करके ईशान्य भारत में आतंकी हरकतें करके अस्थिरता फैला रहें थे। लेकिन भारत ने म्यानमार की सेना की सहायता से इन आतंकियों की कमर तोड़ दी थी। सन २०१५ में भारत ने ‘ऑपरेशन म्यानमार’ नाम से इन आतंकियों के विरोध में बेधड़क कार्रवाई की थी। इसके बाद अब भारत ने राजनैतिक स्तर पर ऑपरेशन चलाकर २२ आतंकियों को म्यानमार से अपने कब्ज़े में लिया है। म्यानमार की सेना ने अलग-अलग ज़गहों पर कार्रवाई करके इन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये सभी खतरनाक आतंकी भारत के लिए ‘वॉन्टेड’ लिस्ट में थे। शुक्रवार के दिन म्यानमार की सरकार ने इन २२ आतंकियों को विशेष विमान से भारत भेज दिया। इसके बाद इन सभी आतंकियों को मणिपुर और असम पुलिस की हिरासत में दिया गया है।

युनायटेड नैशनल लिबरेशन फ्रंट (युएनएलएफ), पिपल्स रिव्होल्युशनरी पार्टी ऑफ कांगलेयपाक (पीआरईपीएके), पिपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए), नैशनल डेमॉक्रॅटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैण्ड (एनडीएफबी) इन आतंकवादी संगठनों के आतंकियों को हिरासत में लेने में भारत को कामयाबी प्राप्त हुई हैं। अब इन आतंकियों की कड़ी जाँच होगी। इसके लिए पिछले वर्ष से ही भारत लगातार म्यानमार से संपर्क बनाये था।

पिछले वर्ष ही म्यानमार के रक्षाबल के प्रमुख ने भारत की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल से भेंट की थी। इस दौरान उनके बीच आतंकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.