दक्षिण कोरिया में अमरीका परमाणु अस्त्रों से सज्जित पनडुब्बी, बॉम्बर्स तैनात करेगी – चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा अमरीका की आलोचना

वॉशिंग्टन – अमरीका और दक्षिण कोरिया ने बुधवार को ‘वॉशिंग्टन डिक्लरेशन’ समझौता किया। इसके अनुसार अमरिकी परमाणु अस्त्र धारी पनडुब्बी और बॉम्बर विमानों की दक्षिण कोरिया में तैनाती होगी। साथ ही उत्तर कोरिया ने अमरीका या सहयोगी देशों के खिलाफ परमाणु अस्त्रों का प्रयोग किया तो उस देश की तानाशाही हुकूमत को खत्म किया जाएगा, ऐसी चेतावनी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दी है। लेकिन, अपने पड़ोसी देश को धमका रही अमरीका ही इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं, ऐसा आरोप चीन ने लगाया है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष युन सूक-येओल अमरीका के दौरे पर हैं और उन्होंने राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के साथ अहम समझौता किया। उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइलों के खतरे की पृष्ठभूमि पर यह समझौता होने की जानकारी अमरिकी माध्यमों ने साझा की। इस समझौते के ज़रिये अमरीका ने दक्षिण कोरिया को आश्वस्त किया है, यह दावा किया जा रहा है। आनेवाले समय में अमरीका की परमाणु अस्त्रों से सज्जित पनडुब्बी और बॉम्बर विमान दक्षिण कोरिया में तैनात रहेंगे।

अमरीका की यह तैनाती स्थायी नहीं होगी, बल्कि एक के बाद एक बदली जाएगी, ऐसा बायडेन ने कहा है। लेकिन, इसके बदले में दक्षिण कोरिया परमाणु अस्त्र निर्माण करने की कोशिश ना करे, ऐसा वादा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने राष्ट्राध्यक्ष येओल से लिया है। उत्तर कोरिया यदि आगे के समय में हमला करता हैं तो अमरीका हमारी सहायता के लिए आगे नहीं आएगी, ऐसी जानकारी दक्षिण कोरिया के एक सर्वेक्षण की रपट से सामने आयी थी। राष्ट्राध्यक्ष येओल ने भी परमाणु अस्त्र बनाने के संकेत दिए थे।

ऐसे में दक्षिण कोरिया को परमाणु अस्त्र बनाने से रोकने में बायडेन प्रशासन कामयाब होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही उत्तर कोरिया की तानाशाही को खत्म करने की चेतावनी देकर बायडेन प्रशासन दक्षिण कोरिया का भरोसा जीतने की कोशिश करता दिख रहा है। लेकिन, अमरीका ने उत्तर कोरियो को धमकाने से चीन बेचैन हुआ है। अमरीका जानबूझकर उत्तर कोरिया को भड़काकर इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं, ऐसा आरोप चीन के विदेश मंत्रालय ने लगाया। साथ ही उत्तर कोरिया को उकसाने की कोशिश अमरीका ना करें, यह चेतावनी भी चीन ने दी है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.