अमरिका ही ईरान के विरोध में युद्ध शुरू कर रही है – ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने लगाया आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान – अमरिका ने कडे प्रतिबंध लगाकर ईरान के विरोध में युद्ध का ऐलान पहले ही किया है| लेकिन, इसके बाद विमान वाहक युद्धपोत, विध्वंसकों का बेडा और ‘बी-५२ बॉम्बर्स’ की तैनाती करके अमरिका आग में घी छोडकर युद्ध शुरू कर रही है’, यह आरोप ईरान के वरिष्ठ अधिकारी सईद जलिली इन्होंने किया| साथ ही अमरिका के ऐसी उकसानेवाली गतिविधियों को ईरान यकिनन जवाब देगा, यह इशारा जलिली इन्होंने दिया है| इस दौरा, ईरान के विरोध में यह तैनाती करके अमरिका खाडी क्षेत्र में काफी खतरनाक खेल कर रही है, यह आलोचना भी ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ इन्होंने की|

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनी इनकी अध्यक्षता में अहम निर्णय करनेवाली ईरान की सुरक्षा समिती के वरिष्ठ अधिकारी सईद जलिली इन्होंने अमरिका को लक्ष्य किया है| अमरिका के कुछ नेता और अधिकारी ईरान पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर रहे है| राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प भी ईरान पर अधिक से अधिक कडे प्रतिंध लगाने की बात घोषित कर रहे है| लेकिन, अमरिका के यह प्रतिबंध भी अपने विरोध में युद्ध का ऐलान ही साबित होता है, यह ईरान की जनता को रहा एहसास है| अमरिका ने इस तरह से उकसाया तो उसे ईरान जल्द ही जवाब देगा, यह बात जलिली इन्होंने स्पष्ट की है|

साथ ही पमराणु समझौते की समस्या का हल बातचीत से निकले, यह भी ईरान की इच्छा है| लेकिन, इस के लिए ईरान अमरिका ने रखी मांगे स्वीकार नही करेगा, यह भी जलिली इन्होंने स्पष्ट किया| ईराने अपने अधिकार, हितसंबंध और तत्वों की सुरक्षा के लिए अमरिका के विरोध में लडने को भी तैयार है| इस वजह से अमरिका की क्या इच्छा है, इससे ईरान को कुछ लेना-देना नही है, ऐसा ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है| खामेनी यह ईरान के सर्वोच्च नेता है और इस देश की राजनयिक व्यवस्था के नुसार सभी अधिकार उन्ही के हाथ में है| इसी वजह से राष्ट्राध्यक्ष रोहानी से भी ज्यादा खामेनी के शब्दों को ईरान की सेना अहमियत देती है|

इस पृष्ठभूमि पर खामेनी की अध्यक्षता में निर्णय कर रही सुरक्षा समिती के वरिष्ठ अधिकारी जलिली इन्होंने दी चेतावनी की गंभीरता बढी है| चीन की यात्रा से वापर पहुंचे ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ इन्होंने भी अमरिका पर कडी आलोचना की है| साथ ही इस क्षेत्र में सेना की तैनाती करके अमरिका ने खाडी क्षेत्र के देशों की सुरक्षा के लिए खतरा बनाया है, यह चेतावनी झरिफ इन्होंने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.