कोरियन क्षेत्र में अमरीका की गतिविधियां परमाणु युद्ध को आमंत्रित करती हैं – उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री की चेतावनी

प्योनगैन्ग/वॉशिंग्टन – कोरियन क्षेत्र में क्या परमाणु युद्ध छिड़ जाएगा? यह सवाल नहीं बल्कि यह युद्ध कौन और कब शुरू करेगा, यही अहम मुद्दा है। पिछले वर्ष से अमरीका की इस क्षेत्र में शुरू गतिविधियों पर नज़र ड़ाले तो यह गतिविधियां यकिनन विश्व को परमाणु युद्ध की दहलीज पर पहुंचाने वाली साबित होगी, ऐसी चेतावनी उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री जनरल कांग सून-नाम ने दी। इस हफ्ते अमरीका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त युद्ध अभ्यास की शुरूआत हो रही है। इस पृष्ठभूमि पर उत्तर कोरिया परमाणु युद्ध का ज़िक्र स्पष्ट करके अमरीका और दक्षिण कोरिया को धमकाता दिख रहा है।

कोरियन क्षेत्र में अमरीका की गतिविधियां परमाणु युद्ध को आमंत्रित करती हैं - उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री की चेतावनीपिछले कुछ महीनों से उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय, बैलेस्टिक मिसाइलों का लगातार परीक्षण करना जारी रखा है। इनमें से कुछ मिसाइलों ने दक्षिण कोरिया के साथ जापान की हवाई सीमा में उड़ान भरने से इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा था। अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलों का परीक्षण करके अमरीका और मित्र देशों को उत्तर कोरिया ने आगाह किया होने की बात कही जा रही है।

उत्तर कोरिया की यह गतिविधियां खतरनाक होने का आरोप लगाकर अमरीका ने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाया था। इसके तहत अमरीका और दक्षिण कोरिया में स्वतंत्र परमाणु गुट स्थापित किया गया है। कुछ हफ्ते पहले ही अमरीका के परमाणु वाहक बॉम्बर विमानों ने दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में अभ्यास किया था। कोरियन क्षेत्र में अमरीका की गतिविधियां परमाणु युद्ध को आमंत्रित करती हैं - उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री की चेतावनीपिछले दो महीनों में अमरीका के तीन परमाणु पनडुब्बियों ने दक्षिण कोरिया का दौरा किया है। अमरिकी पनडुब्बियों का यह दौरा उत्तर कोरिया के धमकाने का जवाब होने की चेतावनी दक्षिण कोरिया ने दी थी।

वहीं, अमरीका द्वारा दक्षिण कोरिया से सहयोग बढ़ाने के कारण उत्तर कोरिया भी आक्रामक होता दिख रहा है। कुछ दिन पहले ही तानाशाह किम जाँग-उन ने अहम सेना से अहम बैठक करके युद्ध की तैयारी की समीक्षा की है। साथ ही सेना के दफ्तर, अड्डे और कारखानों का दौर करके युद्ध तैयारी का भी उन्होंने परीक्षण किया है। कोरियन क्षेत्र में अमरीका की गतिविधियां परमाणु युद्ध को आमंत्रित करती हैं - उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री की चेतावनीइसके बाद पिछले हफ्ते आयोजित बैठक में किम जाँग-उन ने अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आवाहन भी किया है। इसी बैठक में उन्होंने मिसाइल निर्माण करने की गति बढ़ाने के आदेश जारी करने की बात कही जा रही है।

इसके बाद अब उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री ने स्पष्ट तौर पर पमाणु युद्ध का मुद्दा उठाकर यह आरोप लगाया है कि, अमरीका इस युद्ध को बढ़ावा दे रही हैं। इस दौरान जनरल कांग ने यह दावा किया कि, पिछले आठ दशकों से अमरीका उत्तर कोरिया से शत्रुता की नीति बढ़ा रही हैं। उत्तर कोरिया के हितसंबंधों में अमरीका दखलअंदाजी कर रही हैं, यह आरोप भी उन्होंने इस दौरान लगाया। कोरियाई क्षेत्र की समस्या का शांति से हल निकालना हैं तो अमरीका ने उकसाने वाली और संघर्ष करने की भूमिका छोड़नी होगी, नहीं तो सैन्य ताकत का इस्तेमाल ही एक मात्र विकल्प बचेगा, यह इशारा भी जनरल कांग ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.