पूरा विश्व भारत को विश्वासार्ह भागीदार के तौर पर देख रहा है – केंद्रीय व्यापार मंत्री पियूष गोयल

पुणे – मौजूदा समय में भारत के साथ मुक्त व्यापारी समझौते की चर्चा को ज्यादा गंभीरता से ना देखनेवाले देश बदले हैं। भारत यह विश्वासार्ह भागीदार देश होने का अहसास पाने के बाद यह देश भारत के साथ व्यापारी समझौता करने की चर्चा को काफी ज्यादा अहमियत दे रहे हैं, ऐसा दावा केंद्रीय व्यापार मंत्री पियुष गोयल ने किया। भारत की फिलहाल ब्रिटेन, यूरोपिय महासंघ, कनाड़ा और इस्रायल के साथ मुक्त व्यापारी समझौता करने की चर्चा शुरू है। साथ ही ‘गल्फ को-ऑपरेशन काऊन्सिल’ (जीसीसी) जैसी खाड़ी देशों की संगठन के साथ भी भारत मुक्त व्यापारी समझौते पर बातचीत शुरु हुई है। इस पृष्ठभूमि पर व्यापार मंत्री गोयल ने किया यह दावा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

विश्वासार्ह भागीदारभारत दौरे पर दाखिल हुए जर्मनी के चान्सलर ओलाफ शोल्झ ने हमारे देश को भारत के साथ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग अधिक मज़बूत और व्यापक करना हैं, यह घोषित किया था। जर्मनी की १,८०० कंपनियां भारत में कार्यरत हैं और भारतीय नागरिकों की क्षमता और कुशलता का लाभ जर्मनी को भी उठाना हैं, ऐसा दावा चान्सलर शोल्झ ने किया था। साथ ही भारत और यूरोपिय महासंघ जल्द से जल्द मुक्त व्यापारी समझौता करे, इसके लिए हम स्वयं ध्यान देकर पहल करेंगे, ऐसा बयान शोल्झ ने किया था।

फिलहाल भारत की ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापारी समझौते की चर्चा शुरू हैं। कुछ महीनों में यह चर्चा पूरी कामयाब होगी और समझौता भी होगा, ऐसे दावे किए जा रहे हैं। ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरमी हंट फिलहाल भारत यात्रा पर हैं और उनके इस दौरे में मुक्त व्यापारी समझौते की चर्चा अधिक गतिमान होगी, ऐसी जानकारी साझा हो रही है। इस पृष्ठभूमि पर यूरोपिय महासंघ के साथ भारत के मुक्त व्यापारी समझौते को जर्मनी बड़ी अहमियत देता दिख रहा है। क्यों कि, जर्मनी यूरोपिय महासंघ में शीर्ष स्थान की अर्थव्यवस्था है।

पहले के समय में भी यूरोपिय महासंघ और भारत ने मुक्त व्यापारी समझौता की थी। लेकिन, मतभेदों के चलते यह चर्चा आगे बढ़ नहीं सकी थी। लेकिन, अब महासंघ को भारत की अहमियत का अहसास होता दिख रहा है। इसका अस्पष्ट दाखिला देकर केंद्रीय व्यापार मंत्री पियुष गोयल के बयान से प्राप्त हो रहा है। पहले के समय में भारत के साथ व्यापारी चर्चा को अहमियत भी ना देनेवाले देश फिलहाल इस चर्चा के लिए उत्सुकता दिखा रहे हैं, ऐसी फटकार गोयल ने लगाई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारने मुक्त व्यापारी समझौता किया हैं और इसमें भी यूएई के साथ रिकॉर्ड समय में समझौता होने के मुद्दे पर गोयल ने ध्यान आकर्षित किया। साथ ही ब्रिटेन, कनाड़ा, यूरोपिय महासंघ, इस्रायल और जीसीसी के साथ जारी मुक्त व्यापार समझौते की चर्चा तेजी से आगे बढ़ रही है, ऐसा गोयल ने कहा। रशिया और रशिया के यूरेशियन इकॉनॉमिक युनियन के भागीदार देभ भी भारत के साथ व्यापारी समझौता करने की बातचीत करने में जुटे होने की जानकारी साझा करके यह प्रक्रिया भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, ऐसा दावा व्यापार मंत्री ने किया।

विश्वासार्ह भागीदार देश के तौर पर भारत की दुनिया भर में पहचान होती इससे स्पष्ट हो रहा है, इसपर भी व्यापार मंत्री गोयल ने ध्यान आकर्षित किया। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.