रशिया में मौजूद पश्‍चिमियों की संपत्ति जब्त करेंगे – रशियन प्रवक्ता की धमकी

मास्को – रशिया में मौजूद पश्‍चिमियों की संपत्ति और उद्योग पर कब्ज़ा करने का इशारा रशिया के विदेश विभाग की प्रवक्ता मारिआ झाखारोवा ने दिया। रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पश्‍चिमी देशों ने रशिया की विदेश में स्थित कई संपत्तियाँ एवं बैंक खाते कुर्क करने के प्रतिबंध लगाए थे। इसमें रशिया की सेंट्रल बैंक के ३०० अरब डॉलस विदेशी मुद्रा भंड़ार का भी समावेश है। इसका इस्तेमाल यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए करने के संकेत पश्‍चिमी देशों के अधिकारी दे रहे हैं और इस पर रशिया ने इशारा दिया दिख रहा है।

रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमरीका के साथ पश्‍चिमी देशों ने भी रशिया पर काफी प्रतिबंध लगाए हैं। पिछले चार महीनों से रशिया के हज़ार से अधिक उद्यमी, नेता एवं कंपनियों को इन प्रतिबंधों से लक्ष्य किया गया है। विदेश में स्थित रशिया के कई बैंक खातों को कुर्क किया गया है और इसमें रशियन उद्यमी एवं नागरिकों के निजी संपत्ति का भी समावेश है। इसी दौरान रशिया की सेंट्रल बैंक की ३०० अरब डॉलर्स की निधि भी रोकने की बात कही जा रही है। कई विदेशी कंपनियों ने रशिया अपने उपक्रम बंद किए हैं।

पश्‍चिमी देशों के इन प्रतिबंधों के विरोध में रशिया ने भी आक्रामक कदम उठाना शुरू किया था। इसमें विदेशी कंपनियों के उपक्रमों पर कब्ज़ा करने के साथ-साथ उनकी निधि एवं अन्य संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई का समावेश हैं। झाखारोवा का इशारा इसी का हिस्सा है। इस दौरान रशियन प्रवक्ता ने पश्‍चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध और संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होने का आरोप लगाया। यदि, पश्‍चिमी देशों ने लोकतंत्र और खुली अर्थव्यवस्था जैसे तत्वों का पालन नहीं किया तो रशिया भी इसी तर्ज पर कार्रवाई करेगी, यह चेतावनी भी उन्होंने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.