उत्तर कोरिया की धमकी नज़रअंदाज करके दक्षिण कोरिया और अमरीका करेंगे सबसे बड़े युद्धाभ्यास का आयोजन

सेउल – दक्षिण कोरिया ने महीने के अन्त तक अमरीका के साथ अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास का आयोजन करने का ऐलान किया है। इसमें ‘एफ-३५ए स्टेल्थ’ लड़ाकू विमानों के साथ, अपाचे हेलीकॉप्टर्स और मल्टिपल रॉकेट लौन्चर्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा, यह जानकारी दक्षिण कोरिया ने साझा की। दक्षिण कोरिया अधिक से अधिक अमरीका समर्थक भूमिका अपनाता जा रहा है। यही शुरू रहा तो इसके गंभीर परिणाम दक्षिण कोरिया को भुगतने पड़ेंगे, ऐसी धमकी उत्तर कोरिया ने कुछ घंटे पहले दी थी। लेकिन, दक्षिण कोरिया ने इसे अनदेखा करके अमरीका के साथ सैन्य सहयोग करने को अधिक अहमियत दी है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष युन सूक येओल ने पिछले हफ्ते अमरीका का दौरा किया था। राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन से मुलाकात करके राष्ट्राध्यक्ष येओल ने उत्तर कोरिया विरोधी नीति पर चर्चा की थी। इस दौरान अमरीका ने दक्षिण कोरिया में परमाणु पनडुब्बी तैनात करने का ऐलान किया था। राष्ट्राध्यक्ष येओल के इस अमरीका दौरे को लक्ष्य करके उत्तर कोरिया ने फिर से धमकाया है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष अमरीका समर्थक भूमिका अपना रहा है, ऐसा आरोप उत्तर कोरिया ने लगाया है। राष्ट्राध्यक्ष येओल अधिक से अधिक चरमपंथी बन रहे हैं और वह अपने ही देश और जनता के हित अनदेखा कर रहे हैं, ऐसा आरोप उत्तर कोरिया ने लगाया था। ‘राष्ट्राध्यक्ष येओल ने उत्तर कोरिया विरोधी भूमिका अपनाना जारी रखा तो इसके गंभीर आर्थिक और जंगी परिणाम होंगे। राष्ट्राध्यक्ष येओल और उनके देश के लिए यह बुरा सपना होगा’ ऐसी चेतावनी उत्तर कोरिया ने दी थी।

उत्तर कोरिया की यह धमकी सामने आने के कुछ ही घंटे बाद दक्षिण कोरिया ने अमरीका के साथ युद्धाभ्यास करने का ऐलान किया। अमरीका और दक्षिण कोरिया के ७० सालों के सहयोग की पृष्ठभूमि पर इस युद्धाभ्यास का आयोजन हो रहा है। २५ मई को शुरू हो रहा युद्धाभ्यास १५ जून तक होगा। दक्षिण कोरिया की राजधानी सेउल से मात्र ५२ किलोमीटर दूरी पर स्थित सेऊंगजीन फायर ट्रेनिंग फिल्ड में इस लाइव फायर का आयोजन होगा। यह युद्धाभ्यास उत्तर कोरिया के बढ़ते खतरे की पृष्ठभूमि पर आयोजित होने का दावा किया जा रहा हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.