रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन द्वारा ३६ घंटे युद्धविराम का ऐलान – यूक्रेन और अमरीका ने जताई आशंका

मास्को/किव – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रशिया-यूक्रेन युद्ध में ३६ घंटे एकतरफा युद्ध विराम का ऐलान किया है। रशिया और पूर्व यूक्रेन में बड़ी संख्या में रहनेवाले ‘ऑर्थोडॉक्स ख्रिस्तधर्मी’ ७ जनवरी को ‘ख्रिसमस’ का त्योहार मनाते हैं। इस पृष्ठभूमि को आगे करके रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने युद्ध विराम का ऐलान किया है। लेकिन, पुतिन के इस ऐलान पर यूक्रेन समेत पश्चिमी देशों ने आशंका जताई है और यह रशिया की रणनीति का हिस्सा होने की आलोचना की है।

रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद दस महीनों से भी अधिक समय बीता है और इस दौरान कई देशों ने युद्ध विराम की कोशिश की थी। भारत समेत फ्रान्स और तुर्की ने भी इसके लिए पहल करने की खबरें प्रसिद्ध हुई थी। गुरुवार को तुर्की और रशियन राष्ट्राध्यक्ष की फोन पर बातचीत होने की जानकारी भी सामने आयी थी। इसमें रशिया विरोधी संघर्ष में भू-क्षेत्र खोने का वास्तव यूक्रेन ने स्वीकार किया तो हम शांति वार्ता के लिए तैयार हैं, ऐसा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने कहा है, ऐसा वृत्त रशियन माध्यमों ने दिया था।

इसी बीच रशियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआच किरिल ने ऑर्थोडॉक्स चर्च द्वारा मनाए जा रहे ख्रिसमस त्योहार के अवसर पर युद्ध विराम करने की गुहार भी लगाई थी। इसका संज्ञान लेकर रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने युद्ध विराम का ऐलान किया, ऐसा कहा जा रहा है। रशियन समय के अनुसार शुक्रवार ६ जनवरी दोपहर १२ बजे से शनिवार रात १२ बजे तक युद्ध विराम जारी रहेगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन द्वारा जारी निवेदन में स्पष्ट किया गया है। रशिया ने इस तरह से युद्ध विराम घोषित करने का यह पहला ही अवसर है।

लेकिन, रशिया के इस युद्धविराम पर यूक्रेन और अमरीका आलोचना कर रहे हैं। यह ऐलान यानी आगे बढ़ रही यूक्रेनी सेना को रोकने की कोशिशों का हिस्सा होने का बयान यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने किया है। इस युद्ध विराम का लाभ उटाकर रशिया पूर्व यूक्रेन के विभिन्न मोर्चों पर अपने तैनाती अधिक बढ़ाएगी, यह आरोप भी झेलेन्स्की ने इस दौरान लगाया। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने भी रशिया ने किए युद्ध विराम के ऐलान पर आशंका व्यक्त की है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन थोड़ा ऑक्सिजन पाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा बयान बायडेन ने किया है।

इसी बीच, अमरीका और जर्मनी ने गुरुवार को यूक्रेन को नए हथियार प्रदान करने का ऐलान किया। अमरीका यूक्रेन को ‘ब्रैडले’ जैसे कम भार के टैंक प्रदान करेगी। जर्मनी द्वारा यूक्रेन को ‘पैट्रियॉट मिसाइल’ प्रदान होंगे, यह कहा जा रहा है। दोनों देशों के संयुक्त निवेदन में यह जानकारी प्रदान की गई हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.