क्षेत्रिय सुरक्षा के लिए रशिया अरब देशों का सहयोग मज़बूत करेगी – रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

मास्को/अल्जिअर्स – ईंधन उत्पादन की कटौती के मुद्दे पर अमरीका और अरबदेशों के बीच तनाव निर्माण हुआ हैं और ऐसें में रशिया और अरब देशों का सहयोग बढ़ रहा हैं। क्षेत्रिय सुरक्षा का मुद्दा रेखांकित करके रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अरब देशों का सहयोग अधिक मज़बूत करने का ऐलान किया। इसके लिए खाड़ी और उत्तरी अफ्रीकी देशों के समावेश के साथ बहुराष्ट्रीय यंत्रणा स्थापित करनेके संकेत रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिए।

उत्तरी अफ्रीका के अल्जेरिया की राजधानी अल्जिअर्स में मंगलवार से ‘अरब लीग’ की ३१ वीं बैठक शुरू हुई। वर्चुअली इस बैठक को संबोधित करते समय रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अरब देशों का सहयोग रेखांकित किया। २२ देशों के ‘अरब लीग’ के साथ सहयोग मज़बूत करने के लिए रशिया कोशिश करेगी, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने कहा। क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए यह सहयोग आवश्यक होने का दावा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया।

रशिया और अरब देशों के सहयोग की वजह से खाड़ी और उत्तरी अफ्रीकी देशों के सामने खड़े सैन्य एवं राजनीतिक मुद्दों का हल निकालना मुमकिन होगा, यह विश्वास राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने व्यक्त किया। सीरिया और लीबिया के संकट से येमन तक के संघर्ष का मुद्दा एवं इस्रायल-पैलेस्टिन का संघर्ष अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार से और सार्वभूम एवं क्षेत्रीय सुरक्षा बरकरार रखकर खत्म करना मुमकिन होगा, ऐसा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने कहा।

इसी बीच, ओपेक प्लस की बैठक में ईंधन उत्पादन कम करने के हुए निर्णय को लेकर अमरीका और सौदी अरब एवं यूएई के संबंधों में तनाव बना है। इस निर्णय के लिए अमरीका ने सौदी को ज़िम्मेदार करार देने के बाद इराक, कतार, बहरीन एवं अन्य देशों ने सौदी का समर्थन किया था। इस वजह से अमरीका और खाड़ी देशों के संबंध बिगड़ने की चर्चा शुरू हुई थी। ऐसें समय में रशिया और खाड़ी देशों के संबंध अधिक मज़बूत होने की बात पर अंतराष्ट्रीय विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। यूएई के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन झाएद ने रशिया का विशेष दौरा करके राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.