राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्ररक्षा महायज्ञ का शुभारंभ

नई दिल्ली: देश का आरक्षण एवं देश के शत्रु के विनाश के लिए माता बगलामुखी देवी को आवाहन करने वाले ‘राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ का राजधानी नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ है| रविवार की सुबह ५ बजे रुद्राभिषेक के साथ इस महायज्ञ का आरंभ हुआ है और ८ बजे तक मुख्य महायज्ञ विधि शुरू हुई है| महायज्ञ के लिए देश के हर कोने से जल, मृतिका और घी यज्ञ स्थल पर लाने की जानकारी आयोजकों ने दी है|

१८ मार्च से २५ मार्च, इन ७ दिनों के काल में माता बगलामुखी देवी की उपासना करने वाला ‘राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ शुरू हुआ| इसके लिए १०८ यज्ञ कुंड तैयार किए गए हैं और सवा करोड़ पवित्र मंत्र जाप किए जाने वाले हैं| महायज्ञ के आयोजक तथा संसद सदस्य महेश गिरी ने पूजा करने के बाद आहुति देकर महायज्ञ की शुरुआत की है| महायज्ञ के दौरान हर शाम भारत माता की आरती का भी आयोजन किया जा रहा है| देश भर से हजारों लोग इस महायज्ञ में शामिल हुए हैं और यज्ञ के पहले दिन भक्तों ने बड़ी भीड़ की थी|

इस महायज्ञ के लिए पिछले महीने में नई दिल्ली के इंडिया गेट से जल मिट्टी रथ यात्रा शुरू की गई थी| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस यात्रा का उद्घाटन किया था| उस समय बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने महायज्ञ की संकल्पना स्पष्ट की थी| देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और भारत सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी हो, इस हेतु से यह महायज्ञ किया जा रहा है, ऐसा राजनाथ सिंह ने कहा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.