ताइवान की राष्ट्राध्यक्ष मध्य अमरीका पहुंची – चीन के दस विमानों की ताइवान की खाड़ी में घुसपैठ

मेक्सिको सिटी/ताइपे – चीन की धमकियों को नजरअंदाज करके ताइवान की राष्ट्राध्यक्ष त्साई इंग-वेन शुरू में अमरीका और शुक्रवार देर समय मध्य अमरीका के ग्वातेमाला में दाखिल हुईं। इस बार ताइवान को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्ज़ा देनेवाले ग्वातेमाला के साथ सहयोग बढ़ाने के मुद्दे को राष्ट्राध्यक्ष इंग-वेन अहमियत दे रही हैं। लेकिन, ताइवान की राष्ट्राध्यक्ष के इस दौरे की वजह से बड़े गुस्सा हुए चीन ने ताइवान की खाड़ी की ओर अपने दस लड़ाकू विमान भेजे।

राष्ट्राध्यक्ष इंग-वेन अपने दस दिनों के अमरीका और मध्य अमरीका के दौरे पर गई हैं। ताइवान के राष्ट्राध्यक्ष ने बुधवार और गुरूवार को अमरीका का छोटा दौरा किया। इस बार राष्ट्राध्यक्ष इंग वेन अमरिकी नेताओं से मुलाकात नहीं की। लेकिन, ताइवान लौटने से पहले राष्ट्राध्यक्ष इंग-वेन फिर से अमरीका जाएंगीं। तब वे प्रतिनिधि सदन के सभापति केविन मैकार्थी से मुलाकात करेंगीं। लेकिन, उससे पहले शुक्रवार को राष्ट्राध्यक्ष इंग-वेन मध्य अमरीका के ग्वातेमाला गई हैं। ताइवान के राष्ट्राध्यक्ष का ग्वातेमाला में ‘रेड कार्पेट’ स्वागत हुआ।

त्साई इंग-वेन का अमरीका दौरा और ग्वातेमाला में उनके स्वागत की वजह से चीन बेचैन हुआ है। शनिवार को चीन ने ताइवान की दिशा में अपने दस विमान रवाना किए। इनमें से नौं लड़ाकू और एक ड्रोन था। इन विमानों ने ताइवान और चीन को अलग करने वाली ‘मिजियन लाईन’ की सीमा लांघ दी, ऐसा आरोप ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने लगाया है। अपने लड़ाकू विमान भेजकर ताइवान ने चीन के इन विमानों को भगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.