पाकिस्तान सुधरना मुमकिन नही – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली – भारती लष्कर ने ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ करने के बावजूद सीमा के दुसरी ओर पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियां अब तक क्यु नही रुक सकी  यह सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हें पुछा गया| एक वृत्तसंस्था को दिए मुलाकात में पुछे गए इस सवाल को उत्तर देते समय प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पाकिस्तान इतने में सुधारना मुमकिन नही है’, यह मत व्यक्त किया| साथ ही आतंकी गतिविधि कर रहे पाकिस्तान को भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर रक अकेला किया है, यह दावा भी प्रधानमंत्री ने किया|

एक लडाई के बाद पाकिस्तान सुधरेगा, यह उम्मीद रखना यानी बहुत बडी गलती साबित होगी, यह कहकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के प्रति संदेह जताया| लेकिन पाकिस्तान से साथ बातचीत टालने की भारत की कोशिश नही है, यह भी प्रधानमंत्री ने कहा| इस और पहले के सरकार ने भी पाकिस्तान के साथ चर्चा करने को लेकर अपनाई भूमिका कायम रखी थी| भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी है, लेकिन बम और बंदुक की आवाज में कोई भी चर्चा कर नही सकता, यह कहकर पाकिस्तान ने आंतकवाद पर रोक लगाए बिना चर्चा संभव नही है, यह प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया|

भारत चर्चा से दूर भाग रहा है, यह आरोप पाकिस्तान की नई सरकार कर रही है| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान इन्होंने और उनके मंत्रिमंडळ के सदस्यों ने चर्चा करने के लिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की| ‘करतारपूर कॉरिडॉर’ खुला करने का पाकिस्तान का फैसला भी इसी से जुडे दांव का हिस्सा था| लेकिन भारत ने चर्चा के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी संभालो, यह मांग रखकर पाकिस्तान की कोशिश नाकाम की थी| इसका इस्तेमाल करके पाकिस्तान की सरकार ने भारत चर्चा के लिए तैयार नही है, यह प्रचार करना शुरू किया था| साथ ही भारत युद्ध को बढावा देने का प्रदर्शन कर रहा है, ऐसे झुठे इलजाम भी लगाने की कोशिश भी पाकिस्तान कर रहा है| लेकिन पाकिस्तान की इन कोशिशों को किसी भी देश का समर्थन प्राप्त नही हुआ है|

भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान इतने में सुधारना नामुमकिन है, यह कहने से एक दिन पहले ह पाकिस्ताने अब तक आतंकी गतिविधियां छोडी नही है, यह स्पष्ट कर रहे सबूत सामने आए थे| जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर की नियंत्रण रेखा पाकिस्तान के सैनिकों ने घुसपैठ की थी| इस घुसपैठ के लिए मार्ग खुला हो इस लिए पाकिस्तानी लष्कर ने सीमा पर जोरदार गोलाबारी की थी| लेकिन सतर्क भारतीय सैनिकों ने इन घुसपैठी पाकिस्तानी सैनिकों पर जोरदार हमला किया|

इस हमले के साथ ही पाकिस्तान के ‘बॉर्डर ऍक्शन टिम’ (बीएटी-बॅट) के जवान भाग गए थे| लेकिन इनमें से दो जवान ढेर हुए| इन दोनों के शव ले जाने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कहा था|

पाकिस्तान के ‘बॅट’ के सदस्य बडे तौर पर आतंकी गतिविधियां करने भारत पहुंचे थे| ‘बॅट’ में पाकिस्तानी लष्कर के जवानों के साथ आतंकीयों को भी तैनात किया जाता है, यह दावा हो रहा है और यह बात स्पष्ट भी हुई थी| नौगाम सेक्टर में हुई इस घुसपैठ की वजह से पाकिस्तान ने अभी तक आतंकी गतिविधियां करना छोडा नही है, यह भी स्पष्ट हुआ है| इसी परिस्थिति की भारत के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से दखल ली है, यह संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनकी मुलाकात से दिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.