बायडेन प्रशासन की ‘डिल’ की वजह से इस्रायल को ईरान के विरोध में अकेले ही कार्रवाई करनी होगी – अमरीका के विश्लेषकों की चेतावनी

जेरूसलम/वॉशिंग्टन – ईरान के हिरासत में कैद पांच अमरिकी नागरिकों की रिहाई के लिए बायडेन प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी ‘डिल’ करके ईरान को फिरौती दी है। बायडेन प्रशासन कितने भी दावे करता हो, फिर भी इस डिल के कारण ईरान के परमाणु कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ है। बायडेन प्रशासन भी ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोक नहीं सकेगा। ऐसी स्थिति में ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए इस्रायल को अमरीका की सहायते के बिना अकेले ही कार्रवाई करनी होगी। ईरान का भूमिगत परमाणु प्रकल्प नष्ट करना होगा, ऐसी चेतावनी अमरीका के पूर्व राजनीतिक अधिकारी और सैन्य विश्लेषक दे रहे हैं।

बायडेन प्रशासन की ‘डिल’ की वजह से इस्रायल को ईरान के विरोध में अकेले ही कार्रवाई करनी होगी - अमरीका के विश्लेषकों की चेतावनीकुछ दिन पहले ईरान ने अपने हिरासत में बंद पांच अमरिकी नागरिकों को जेल से निकालकर नजर कैद में रखा था। अमरिकी नागरिकों को लेकर ईरान की भूमिका में हुआ यह बदलाव पुरी दुनिया में चर्चा का मुद्दा बना था। बायडेन प्रशासन ने अपने इन नागरिकों को रिहा करने के लिए ईरान के साथ ‘डिल’ करने की बात कुछ दिनों बाद सामने आयी थी। इन पांच नागरिकों की रिहाई के लिए बायडेन प्रशासन ने ईरान को छह अरब डॉलर फिरौती देना मंजूर किया था। साथ ही अमरिकी कैदियों के बदले में अपने यहां कैद ईरानी आरोपियों को मुक्त करने का प्रस्ताव देने की बात भी स्पष्ट हुई थी।

पांच नागरिकों की रिहाई के लिए बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ सबसे महंगी बातचीत की है, ऐसी आलोचना भी अमरीका में हुई थी। इसके जरिये हम गलत पद्धती शुरू कर रहे हैं, ऐसी आलोचना रिपब्लिकन नेताओं ने की थी। एक अमरिकी नागरिक को रिहा करने के लिए फिरौती में एक अरब डॉलर मिलते हैं, ऐसा गलत संदेश पहुंचा है, इस पर अमरिकी विश्लेषकों ने ध्यान आकर्षित किया था। बायडेन प्रशासन की ‘डिल’ की वजह से इस्रायल को ईरान के विरोध में अकेले ही कार्रवाई करनी होगी - अमरीका के विश्लेषकों की चेतावनीवहीं, ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकने का निर्णय करने के अलावा अन्य किसी भी समझौते में इस्रायल को रुचि नहीं है, ऐसा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने कहा था। इसके बाद बायडेन प्रशासन को खुलासा करना पड़ा था। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, ऐसा अमरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा था।

लेकिन, बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ की हुई डिल गलत संदेशा पहुंचा रहा है, ऐसी आलोचना अमरीका के पूर्व राजनीतिक अधिकारी और विश्लेषक कर रहे हैं। ‘ईरान यह दुनियाभर में फैले आतंकवाद का प्रमुख प्रायोजक देश हैं। इस्रायल और सौदी अरब जैसे अमरीका के मित्र देशों का प्रमुख शत्रु हैं। इसके बावजूद बायडेन प्रशासन ने ईरान से बातचीत करना इस्रायल को यकीनन गुस्सा दिलाता है और यह उसे अधिकार भी है’, इन शब्दों में अमरीका के पूर्व राजनीतिक अधिकारी सैम ब्राउनबैक ने बायडेन प्रशासन को फटकार लगाई।बायडेन प्रशासन की ‘डिल’ की वजह से इस्रायल को ईरान के विरोध में अकेले ही कार्रवाई करनी होगी - अमरीका के विश्लेषकों की चेतावनी

तभी, ‘छह अरब डॉलर का निधी मुक्त करने से ईरान युरेनियम का संवर्धन नाहीं रोकेगा या सेंट्रिफ्यूजेस की संख्या कम करेगा। अपना परमाणु संयत्र भी ईरान बंद नहीं करने वाला। उल्टा यह निधी प्राप्त होने से ईरान अपनी परमाणु क्षममता बढ़ाने के लिए अधिक तेज़ कोशिश करेगा। इर्रान की परमाणु गतिविधियों को रोकने के लिए इस्रायल को अमरीका के समर्थन के बिना ही कार्रवाई करनी होगी। ईरान का भूमिगत बनाया परमाणु प्रकल्प नष्ट या इसकी क्षमता कम करनी होगी’, ऐसी बयान ‘फाऊंडेशन फॉर डिफेन्स ऑफ डेमोक्रसीज्‌’ नामक अभ्यास गुट के विश्लेषक रिचर्ड गोल्डबर्ग ने किया है।

इसी बीच, ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए इस्रायल किसी की भी सूचना प्राप्त होने की प्रतिक्षा नहीं करेगा, ऐसा ऐलान इस्रायल के प्रधानमंत्री ने पहले ही किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.