भारत चौथीं औद्योगिक क्रांती का नेतृत्व करेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

म्युनिक – भारत चौथी औद्योगिक क्रांती का नेतृत्व करेगा, ऐसा ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जर्मनी के म्युनिक में भारतीय समुदाय को संबोधित करते समय प्रधानमंत्री ने यह विश्‍वास जताया। पिछले कुछ सालों में भारत ने विभिन्न क्षेत्र में की हुई तेज़ प्रगति का दाखिला देकर प्रधानमंत्री ने यह ऐलान किया। इस दौरान उपस्थित जर्मनी के भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री के इस दावे पर बड़ा जोरदार प्रतिसाद दिया।

भारत यह जनतंत्र की जननी हैं। सभी भारतीय पूरे विश्‍व में यह बात बड़े अभिमान से कहने लगे हैं। भारत की विविधता से भी संस्कृति, अन्न संस्कृति, वस्त्र, संगीत और परंपरा यह सब देश के जनतंत्र को अधिक ही मज़बूत करनेवाली साबित हो रहे हैं। जनतंत्र बेहतर नतीजा दे सकता हैं, यह भारत ने पूरे विश्‍व को दिखाया हैं, ऐसा प्रधानमंत्री ने म्युनिक में अपने इस भाषण मे ड़टकर कहा। साथ ही आधुनिक भारत ने की हुई प्रगति का पाठ ही प्रधानमंत्री ने इस दौरान सुनाया। पूरे विश्‍व में जितने डिजिटल कारोबार होता हैं उसमें से ४० प्रतिशत कारोबार सीर्फ भारत में होता हैं, ऐसी जानकारी साझा करके प्रधानमंत्री ने इस दौरान प्रेरित किया।

नया भारत चौथी औद्योगिक क्रांती का नेतृत्व करनेवालों में से एक होगा, यह विश्‍वास प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया। भारतीय बड़ी गति से २१ वीं सदी की नई तकनीक प्राप्त कर रहे हैं। अपने सपने साकार करने के लिए भारत तैयार हुआ हैं। तकनीक और डिजिटल क्रांती का साक्षी हैं और टीकाकरण से कृषि क्षेत्र में ड्रोन्स का इस्तेमाल करने तक भारत अनुसंधान पर आधारित भविष्य की ओर समर्थ रुप से आगे बढ़ रहा हैं। विश्‍व के सामने खड़ी समस्याओं का हल निकालने के लिए भारत आसान विकल्प के सामने ला रहा हैं। ‘इंटरनैशनल सोलर अलायन्स’ के ज़रिये भारत ने विश्‍व को एक ही सूरज, एक ही विश्‍व, एक ही ग्रीड का संदेश दिया हैं, इसका प्रधानमंत्री ने गौरव के साथ ज़िक्र किया।

किसी समय भारत स्टार्टअप्स की होड़ में कहीं भी नहीं था। लेकिन, आज स्टार्टअप्स के क्षेत्र का भारत विश्‍व में तीसरें स्थान का देश बना हैं। आम फोन भी आयात करनेवाला भारत आज स्मार्टफोन्स के उत्पादन करने के मोर्चे पर दूसरें स्थान का देश बना हैं। कोरोना की महामारी को रोकने के लिए भारत ने टीकाकरण का अभियान चलाया। भारत में टीकाकरण अभियान पूरा होकर सभी जनता को कोरोना का टीका पाने के लिए १० से १५ साल लगेगा, ऐसें दावें कुछ लोगों ने किए थे। लेकिन, आज के समय पर भारत की ९० प्रतिशत जनता ने कोरोना टीके के दोनों डोज़ लगवाए हैं। भारत के टीकाकरण अभियान की इस गति से पूरा विश्‍व चौक गया हैं। इसके अलावा भारत ने प्रदान किए कोरोना टीकों की वजह से विश्‍वभर के करोड़ों लोगों के प्राणों की रक्षा हुई, यह जानकारी प्रधानमंत्री ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.