भारत अमरीका का अहम व्यापारी भागीदार देश – अमरीका के वित्त मंत्री का दावा

बेंगलुरू – जिसका स्थान कोई नहीं ले कर सकता, ऐसा भारत अमरीका का काफी अहम भागीदार देश होने का दावा अमरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने किया। ‘जी-२०’ देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक के लिए भारत पहुंची जेनेट येलेन ने भारत और अमरीका की व्यापारी भागीदारी की अहमियत रेखांकित करके दोनों देशों की जनता का एक-दूसरे से संवाद और सहयोग हर दिन होता है, इसका दाखिला भी दिया।

साल २०२१ में भारत और अमरीका का व्यापार १५० अरब डॉलर्स रहा। भारत और अमरीका की जनता एक-दूसरे पर काफी निर्भर है। अमरीका में शिक्षा पाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या दो लाख है। यही भारतीय छात्र अमरीका की युनिवर्सिटीज्‌‍ को अधिक समृद्ध कर रहे हैं। भारतीय संवाद के लिए वॉटस्‌‍ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कई अमरिकी कंपनियां भारत की इन्फोसिस पर निर्भर हैं, इसका दाखिला देते हुए येलेन ने प्रतिदिन स्तर पर भारत और अमरीका का सहयोग जारी होने के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया।

भविष्य की ओर देखते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत के साथ अमरीका का सहयोग काफी बढ़ेगा, इसके आसार अभी से दिखाई दे रहे हैं। किसी भी संकट का मुकाबला करने की क्षमता के भरोसेमंद सप्लाई चेन के लिए भारत काफी अहम देश है, इसका अहसास अमरीका को है। भारत के साथ अमरीका की भरोसेमंद भागीदारी इसके लिए अहम होगी। ऐपल, गुगल जैसी कंपनियों ने भारत में अपना उत्पादन काफी बढ़ाने का निर्णय लिया है, इस बात पर भी येलेन ने ध्यान आकर्षित किया।

इसी बीच, एअर इंडिया और बोईंग कंपनियों के समझौते की वजह से अमरीका में दस लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा, यह स्पष्ट हुआ था। इसके लिए अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने भारत के प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और इसका संज्ञान पूरे विश्व ने लिया था। आनेवाले समय में भी अमरीका को भारत से इसी तरह के सहयोग की उम्मीद है। साथ ही दोनों देशों में व्यापारी स्तर पर काफी बड़े मतभेद भी हैं। अमरीका की वित्त मंत्री ने फिलहाल इसका ज़िक्र चाहे न किया हो, फिर भी व्यापार संबंधित चर्चा में यह मुद्दा लगातार सामने आता रहा है, यह भी स्पष्ट हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.