पाकिस्तान द्वारा ‘ड्रोन’ के ज़रिये हथियारों की तस्करी करने पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में जताई कड़ी आपत्ति

संयुक्त राष्ट्र संघ – ‘भारत की सीमा के उस पार से ‘ड्रोन’ के ज़रिये की जा रही हथियारों की तस्करी का मुकाबला कर रहा हैं। किसी भी सरकार के समर्थन के बिना इस तरह अवैध हथियारों की तस्करी करना संभव ही नहीं है। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इससे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है’, इन शब्दों में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया। साथ ही कुछ देश हथियारों की तस्करी के अवैध काम कर रहे हैं और आतंकवादियों को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें ज़िम्मेदार ठहराया जाए, ऐसी मांग करके ‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा’ जैसे मुद्दे पर आयोजित चर्चा में कंबोज ने पाकिस्तान को घेरा।

हथियार और सैन्य सामान का अवैध निर्यात अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। इसे नजरअंदाज़ नहीं किया जा सकता। भारत इसका सामना कर रहा है। ड्रोन के ज़रिये सीमा के उस पार से हथियारों की तस्करी हो रही है। अवैध हथियारों की तस्करी को जब किसी देश की सरकार का समर्थन मिलता है तब इसके खतरों का दायरा बढ़ता है, इस पर भारत की प्रतिनिधि कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्यान आकर्षित किया।

अवैध हथियारों के निर्यात का नेटवर्क जिन देशों ने बनाया है। संवेदनशील प्रौद्योगिकी की उन्हीं देशों से प्रदान होती है। आतंकवादियों के साथ इन देशों का मेल-जोल होता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने ऐसे देश और प्रवृत्ति का निषेध करना पडेगा और इन देशों को ज़िम्मेदार ठहराकर उन पर कार्रवाई करनी पडेगी, यह मांग कंबोज ने की।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.