रशिया-युक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरीका द्वारा नाटो सदस्य देशों को होनेवाली हथियारों की बिक्री में दो गुना वृद्धि ‘फॉरेन पॉलिसी मॅगझिन’ का दावा

वॉशिंग्टन – रशिया-युक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरीका द्वारा नाटो सदस्य देशों को की जानेवाली हथियारों की बिक्री बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई है। सन 2021 की तुलना में 2022 में अमरीका ने नाटो देशों के साथ किये रक्षा व्यवहारों का मूल्य दोगुना से अधिक होने का दावा ‘फॉरेन पॉलिसी’ इस अग्रसर मैगज़ीन ने किया। सन 2022 में अमरीका ने नाटो सदस्य देशों को पूरे 28 अरब डॉलर्स के हथियारों की बिक्री की, ऐसा ‘फॉरेन पॉलिसी’ के एक लेख में कहा गया है।

‘द आर्सेनल ऑफ डेमोक्रसी इज बॅक इन बिझनेस’ इस नाम से प्रकाशित हुए लेख में अमरीका के रक्षाव्यवहारों की जानकारी दी गयी है। सन 2021 में अमरीका ने नाटो देशों को तक़रीबन 15 अरब डॉलर्स के हथियारों की विक्री की थी। सन 2022 में अमरीका की हथियारबिक्री का मूल्य 28 अरब डॉलर्स तक पहुँचा है। इनमें प्राय: युरोपीय देशों का समावेश होकर, अमरीका और इन देशों के बीच लगभग हथियारों की सप्लाई के 24 समझौते संपन्न हो चुके हैं।

रशिया-युक्रेन संघर्ष की पृष्ठभूमि पर अमरीका तथा नाटो सदस्य देशों ने युक्रेन को बड़े पैमाने पर हथियारों की सहायता प्रदान करना शुरू किया था। इनमें बंदूकें तथा हथियारबंद गाड़ियों के साथ ही, तोपें, टैंक्स्, रॉकेट सिस्टम्स, क्षेपणास्त्र, हेलिकॉप्टर्स का समावेश है। युक्रेन को होनेवाली हथियारों की इस सप्लाई के कारण युरोपीय देशों में हथियारों का भंडार तेज़ी से खाली होने की शुरुआत हुई थी। छोटे बाल्कन तथा बाल्टिक देशों समेत जर्मनी, पोलैंड जैसे देशों में भी, चंद कुछ दिन चलनेवाले युद्ध के लिए ही पर्याप्त होगी इतनी ही हथियारों की राशि बची होने की रिपोर्ट्स् सामने आयी थीं।

इसी पृष्ठभूमि पर, युरोपीय देशों ने अपना हथियारों का स्टॉक पहले जैसा करने के लिए अमरीका के साथ एक के बाद एक समझौतें करना शुरू किया होने की बात सामने आयी है। पोलैंड, लाटव्हिया, लिथुआनिया, इस्टोनिया, जर्मनी जैसे देशों ने अमरीका के साथ अरबों डॉलर्स के रक्षा समझौतें किये हैं। इन समझौतों में तोपें, हायमार्स रॉकेट सिस्टम, ‘एफ-35’ लड़ाक़ू विमान, क्षेपणास्त्र इनका समावेश है। इन समझौतों के कारण अमरीका की रक्षाकंपनियाँ बहुत ही तेज़ी में आ चुकीं होकर, शीर्ष पाँचों कंपनियों के मूल्य और संपत्ति में बड़े पैमाने पर वृद्धि होने की बात सामने आयी है। इनमें लॉकहीड मार्टिन, बोईंग, रेदॉन एवं जनरल डायनॅमिक्स का समावेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.