फ्रान्स, जर्मनी और इटली के राष्ट्रप्रमुखों ने किया यूक्रेन दौरा

किव – रशिया के विरोध में जारी युद्ध को लेकर यूक्रेन और पश्‍चिमी देशों के बीच मतभेद होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रसिद्ध हो रहीं थी। इस पृष्ठभूमि पर यूरोप के प्रमुख देश फ्रान्स, जर्मनी और इटली के राष्ट्रप्रमुखों ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी किव की यात्रा की। इस दौरान यूरोपिय राष्ट्रों के प्रमुखों ने पूरा यूरोप यूक्रेन के साथ एकजुट होने का वादा किया। साथ ही यूक्रेन को यूरोपिय महासंघ की सदस्यता देने की प्रक्रीया तेज़ी से पूरी करने के लिए यूरोपिय देश तैयार होने का बयान भी उन्होंने किया है।

यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी भूमिका रखते हुए ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरू सम्माननीय पोप फ्रान्सिस ने हाल ही में बयान किया था कि, तीसरा विश्‍वयुद्ध शुरू हुआ है। इसके साथ ही रशिया-यूक्रेन युद्ध की समस्या का हल निकालने की कोशिश करनी होगी, ऐसी सलाह भी उन्होंने दी थी। इसके बाद प्रमुख यूरोपिय देशों के नेताओं ने किव का दौरा करना ध्यान आकर्षित करता है। गुरूवार को एक विशेष ट्रेन से फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन, जर्मनी के चान्सलर ओलाफ शोल्झ और इटली के राष्ट्रप्रमुख मारिओ द्रागी यूक्रेन की राजधानी किव पहुँचे। मैक्रोन, शोल्झ और द्रागी के साथ ही रोमानिया के राष्ट्राध्यक्ष क्लॉस लोहानिस भी यूक्रेन में मौजूद हैं।

यूक्रेन में यूरोपिय नेता किव के करीबी इरपिन पहुँचे। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की के साथ लंबी चर्चा हुई। इस चर्चा में यूक्रेन को प्रदान हो रही हथियारों की सहायता, यूरोपिय महासंघ की सदस्यता, आर्थिक सहायता एवं अन्य सहायता और रशिया विरोधि प्रतिबंधों के मुद्दों का समावेश था, ऐसी जानकारी सूत्रों ने प्रदान की। चर्चा के बाद पांचों देशों की संयुक्त वार्तापरिषद भी हुई।

इस परिषद में फ्रान्स के साथ चारों यूरोपिय देशों ने यूक्रेन की महासंघ की सदस्यता का समर्थन करने का ऐलान किया। यूक्रेन, यूरोपियन परिवार का हिस्सा होने की बात जर्मन चान्सरल ओलाफ शोल्झ ने कही। महासंघ के प्रवेश को लेकर यूक्रेन की महत्वाकांक्षा को इटली का समर्थन होने का बयान प्रधानमंत्री द्रागी ने किया। इसके अलावा फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन ने युद्ध के दौरान रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ चर्चा का मार्ग खुला रखना अहम होने की चेतावनी दी, ऐसा भी कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.