…तो युरोपिय देशों की ईंधन आपूर्ति खंडित की जाएगी – कतार ने युरोपिय महासंघ को धमकाया

दोहा/ब्रुसेल्स – युरोपियन प्रणालियों ने कतार से मिले हुए पैसों के संदर्भ में पूछताछ यदि नहीं रोकी तो युरोपिय देशों की ईंधन आपूर्ति खंडित की जाएगी, यह धमकी कतार ने दी है। कुछ दिन पहले युरोपियन संसद के उपाध्यक्ष ईवा कायली ने कतार से पैसे लिए हैं यह बात सामने आई थी। इस घटना के बाद महासंघ ने कतार के अधिकारियों पर तथा विसा के बारे में कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। तथा कतार के अधिकारियों से पूछताछ के संकेत भी दिए हैं। इस पर कतार से तमतमाई हुई प्रतिक्रिया आई है और सीधे ईंधन आपूर्ति खंडित करने का इशारा दिया गया है।

रशिया-युक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर युरोपिय देश रशिया से आयात होने वाले ईंधनवायु पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसलिए रशिया से निर्यात लगभग बंद हो चुका है। रशियन ईधन की कमी को पूरा करने के लिए युरोपिय महासंघ ने अमेरिका समेत खाडी एवं अफ्रीकी देशों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। इसमें कतार की भूमिका निर्णायक मानी जाती है। इस वर्ष युरोपिय महासंघ ने आयात किए हुए ईंधनवायु में से २५ प्रतिशत कतार से था।

युरोप के आघाडी देश जर्मनी ने कतार से १५ वर्षों का ईंधन करार भी किया है। रशिया से ईंधन आपूर्ति बंद होने के बाद अमेरिका एवं कतार दोनों पर युरोप निर्भर होगा, ऐसा लगा रहा है। इसी पृष्ठभूमि पर कतार की पैसों की लेन-देन की बात खुलने से खलबली मची है। महासंघ ने युरोपियन संसद के उपाध्यक्ष कायली समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। कायली के कतार दौरे के बारे में पूछताछ की जा रही है और वे किन नेताओं एवं अधिकारियों से मिली थीं इसकी जांच की जा रही है।

फुटबॉल विश्वकप की पृष्ठभूमि पर यह बात खुलने से कतार के दिक्कत में आने के संकेत मिले हैं। इसलिए कतार ने आक्रामक भूमिका अपनाई है और युरोप की ईंधन आपूर्ति खंडित करने की धमकी दी है। तो महासंघ ने कतारी अधिकारी तथा विसा के संदर्भ में लिए गए निर्णयों पर भी पक्षपातपूर्ण निर्ण्य होने की टीका की है।

इस दौरान, अगले वर्ष में युरोपिय महासंघ को ईंधन के आयात के लिए कुल एक ट्रिलियन डॉलर का जुर्माना चुकाना पडेगा, ऐसा दावा ‘ब्लूमबर्ग’ नामक वेबसाईट ने किया है। रशियन ईंधन बंद होने से युरोपिय देशों को महंगे दाम से ईंधनवायु खरीदना पडेगा और इसका बिल एक ट्रिलियन डॉलर्स अथवा इससे अधिक होगा, ऐसा विश्लेषकों ने कहा है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.