दो वर्षों के दौरान देश में हुआ विदेशी निवेश १०० अरब डॉलर्स तक बढेगा – वाणिज्य मंत्री का दावा

नई दिल्ली – अगले दो वर्ष के दौरान देश में १०० अरब डॉलर्स का विदेशी निवेश होगा, यह दावा वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभू इन्होंने किया है| यह सरकार के सामने रखा लक्ष्य है और जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और रशियन कंपनीयों के लिए भारत में निर्माण हो रहे विशेष औद्योगिक क्षेत्रों की वजह से यह निवेश अधिक सुनिश्‍चित होगा, ऐसा विश्‍वास वाणिज्य मंत्री ने व्यक्त किया| साथ ही अमरिका और युरोपीय देशों से भी निवेश आकर्षित करने के लिए भारत कोशिश कर रहा है, यह भी वाणिज्य मंत्री ने स्पष्ट किया|

वाणिज्य मंत्री, विदेशी निवेश, सुरेश प्रभू, औद्योगिक क्षेत्र, उत्पादन, भारत, अमरिका

कुछ महीने पहले उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल देशों की सुचि में भारत का स्थान १३० से बढकर ७७ स्थान पर पहुंचा है| इस बदलाव का दाखिला देकर अगले समय में भारत विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प रहेगा, यह विश्‍वास व्यक्त किया जा रहा है| इस पृष्ठभुमि पर बोलते समय केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने अगले दो वर्ष के दौरान भारत में १०० अरब डॉलर्स का निवेश होगा, यह दावा किया| इसके लिए भारत ने विदेशी कंपनी, उद्योगक्षेत्र और देशों का चुनाव किया है, यह बताकर सुरेश प्रभू इन्होंने सरकार यह निवेश आकर्षित करने के लिए जोरदार कोशिश करेगा, यह जानकारी दी|

जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और रशिया इन देशों की कंपनीयों के लिए विशेष औद्योगिक क्षेत्र निर्माण करने की तैयारी भारत ने की है| इतना ही नही, बल्कि अमरिका, और युरोपीय कंपनीयां भी भारत में उत्पादन शुरू करे, इस के लिए कोशिश शुरू है| इन कोशिशों को सफलता मिलेगी और अगले दो वर्ष के दौरान भारत में हुए विदेशी निवेश की मात्रा बढेगी, यह वाणिज्य मंत्री का कहना है| वर्ष २०१७-१८ के दौरान देश में ६१.९६ अरब डॉलर्स का निवेश हुआ था| इसके पहले के वर्ष में यह निवेश ६०.२२ अरब डॉलर्स रहा| इस वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों में देश में १६.८६ अरब डॉलर्स विदेशी निवेश हुआ है|

अगले दो वर्ष के दौरान इस निवेश की तादाद में बढोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है, फिर भी भारत को यह प्रमाण बढाना हो तो बुनियादी सुविधाओं के विकास की गति बढानी होगी, यह अर्थशास्त्रीयों का कहना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.