जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखापर – पाकिस्तान के दो ‘बॅट’ सैनिक ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करके आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की तैयारी में रहे पाकिस्तान के दो सैनिकों को भारतीय सेना ने ढेर किया| यह दोनों सैनिक पाकिस्तान की ‘बॉर्डर ऍक्शन टीम’ (बीएटी-बॅट) के सदस्य थे| नौगाम सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर पडे इन दोनों के शव पाकिस्तानी सेना ले जाए, यह सूचना भी भारतीय सेना ने की है|

रविवार के दिन जम्मू-कश्मीर में नौगाम सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सेना ने गोलाबारी की थी| यह गोलाबारी यानी नियंत्रण रेखा से घुसपैठ कर रहे ‘बॅट’ के जवानों की सुरक्षा करने का षडयंत्र था| ‘बॅट’ के यह जवान भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वरदी में थे| इनके जरिए नए वर्ष की शुरूआत में बडी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने का पाकिस्तानी लष्कर का षडयंत्र था| लेकिन सतर्क भारतीय सैनिकों ने ‘बॅट’ के इस पथक पर सटिक हमला किया|

जम्मू-कश्मीर, नियंत्रण रेखापर, पाकिस्तान, दो, बॅट, सैनिक, ढेरइस हमलें के बाद ‘बॅट’ के जवान भाग खडे हुए और उनमें से दो जन ढेर हुए| यह दोनों ‘बीएसएफ’ की वरदी में थे| उनके पास से बडी संख्या में हथियार बरामद किए है और इन हथियारों पर पाकिस्तानी लष्कर की मुहर है| इन हथियारों में ‘आईईडी’ के अलावा अन्य विस्फोटकों का समावेश है| इस के साथ ही पाकिस्तान लष्कर भारत में बडी मात्रा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में है, यह स्पष्ट हुआ है|

नौगाम नियंत्रण रेखा पर ढेर हुए पाकिस्तानी जवानों के शव ले जाए, यह सूचना भी भारतीय लष्कर ने इस दौरान की है| साथ ही इनकी घुसपैठ को सहायता करने के लिए पाकिस्तानी लष्कर ने बडी मात्रा में गोलाबारी की थी, इस ओर भी भारतीय लष्कर ने ध्यान आकर्षित किया है| नई सरकार बनने के बाद भारत के साथ बातचीत करने के लिए पाकिस्तान उत्सुक है यह चित्र खडा किया जा रहा है| साथ ही पाकिस्तान सरकार की इन कोशिशों को लष्कर का भी समर्थन है, यह दावा किया जा रहा है| लेकिन जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां रोकने के लिए पाकिस्तानी लष्कर तैयार नही है, यही रविवार के दिन हुए घुसपैठ से उजागर हुआ है|

शनिवार के दिन भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले में हंजान क्षेत्र में चार आतंकियों को ढेर किया था| यह चारों पाकिस्तान से भारत विरोधी गतिविधियां कर रहे ‘जैश ए मोहम्मद’ इस आतंकी संगठन के सदस्य थे| २०१८ में भारतीय लष्कर ने जम्मू-कश्मीर में २५० से अधिक आतंकियों को ढेर किया है और इस वजह से आतंकी संगठनों को बहुत बडा झटका लगा है, यह दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.